एक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi K30 Pro को इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। यह आगामी स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 865 प्लेटफार्म द्वारा संचालित सस्ता फोन होगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अभी फोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है। Xiaomi China के Vice President Wang Xiaoyan ने वेबो पोस्ट में खुलासा किया है कि डिवाइस को Huawei P40 सीरीज़ से पहले पेश किया जाएगा।
Redmi अक्सर अपने लॉन्च इवेंट्स को मंगलवार को आयोजित करता है और इसलिए उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस को 24 मार्च को सेल किया जाएगा। कम्पनी इस हफ्ते लॉन्च की तारीख की घोषणा कर सकती है।
Redmi K30 Pro में 6.67 इंच की OLED नौच-लेस डिस्प्ले मिलेगी और डिवाइस स्नैपड्रैगन 865 प्लेटफार्म द्वारा संचालित होगा और इसे LPDDR5 रैम के साथ लाया जाएगा और फोन में UFS 3.0 स्टोरेज मिलेगा।
फोन में 4,700mAh में की बैटरी मिलती है जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आया है। फोन के क्वाड कैमरा सेटअप में Sony का IMX686 64MP का सेंसर मिलेगा। डिवाइस के फ्रंट पर एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन को दो वैरिएंट में लाया जा सकता है जिसमें एक स्टैण्डर्ड मॉडल और दूसरा Redmi K30 Pro Zoom Edition होगा। फोन का शुरुआती दाम 3,000 Yuan (~$428) रहेगा।
Xiaomi ने Redmi K30 को 4G और 5G मॉडल्स में पेश किया गया था। स्मार्टफोन में 6.67-inch की डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल तथा रिफ्रेश रेट 120Hz है। Pro वैरिएंट को भी 120Hz refresh rate की डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। Redmi K30 में 6GB और 8GB रैम दी गई है और फोन में 64MP + 8MP + 5MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा मिलता है। Redmi K30 में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और फोन 4500mAh की बैटरी से लैस है।