Redmi K20 Pro देशभर में काफी लोकप्रिय डिवाइस रहा है और जल्द ही फोन की जगह लेने के लिए अगला फोन भारत में आ सकता है।Redmi ने पुष्टि की है कि Redmi K30 Pro फोन को मार्च में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है। आगामी फोन में नौच-लेस डिस्प्ले और फुल स्क्रीन डिज़ाइन मिलने की संभावना है। इसका मतलब है कि फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। लेटेस्ट रिपोर्ट से फोन में Qualcomm की मौजूदगी का पता चला है। फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा।
Weibo पर रेडमी के Lu Weibing ने डिवाइस की स्पेसिफिकेशन को टीज़ किया है। पहले टीज़र में हम हैंडसेट को देख सकता हैं जो कि नौच-लेस है। इसलिए पॉप-अप सेल्फी कैमरा को इस फोन में जगह दी जाएगी। इसके अलावा, फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा भी मिलने की संभावना है। दूसरे टीज़र में Lu ने बताया है कि Redmi K30 Pro स्नैपड्रैगन 865 SoC द्वारा संचालित होगा और 5G सपोर्ट के साथ आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि, डिवाइस मार्च में पेश किया जा सकता है हालांकि, launch date की जानकारी साझा नहीं की है।
Redmi K30 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिल सकती है और फोन में इन-डिस्प्ले फिंगेरप्रिंट स्कैनर मिलने की संभावना है। इसके अलावा, हैंडसेट LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। हैंडसेट में 4700mAh की बैटरी मिलने की आशंका है जो 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में 64MP Sony IMX686 सेन्सर मिल सकता है। लॉन्च डेट करीब आते-आते फोन से जुड़ी और भी जानकारी सामने आ सकती है।