अभी हाल ही में Redmi की ओर से उसकी Redmi K30 सीरीज को लॉन्च किया गया है, यह स्मार्टफोन सीरीज Redmi K20 सीरीज के बाद सामने आई है, इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब ऐसा सामने आ रहा है कि Redmi अपने Redmi K20 Pro स्मार्टफोन की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोन को लॉन्च कर सकती है। इस मोबाइल फोन को Redmi K30 Pro कहा जा रहा है। इस मोबाइल फोन को काफी समय से देखा जा रहा है कि यह रुमर्स और अफवाहों का हिस्सा है। हालाँकि अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इस मोबाइल फोन को 24 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है।
कंपनी की ओर से Redmi K30 Pro स्मार्टफोन के AnTuTu स्कोर भी जारी किये गए हैं। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को इस बेंचमार्क पर 610,296 स्कोर प्राप्त हुए हैं। इसके कारण ही यह मोबाइल फोन भी अब 600,000 मार्क पर लॉन्च किये गए मोबाइल फोंस की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है।
Redmi K30 Pro में 6.67 इंच की OLED नौच-लेस डिस्प्ले मिलेगी और डिवाइस स्नैपड्रैगन 865 प्लेटफार्म द्वारा संचालित होगा और इसे LPDDR5 रैम के साथ लाया जाएगा और फोन में UFS 3.0 स्टोरेज मिलेगा।
फोन में 4,700mAh में की बैटरी मिलती है जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आया है। फोन के क्वाड कैमरा सेटअप में Sony का IMX686 64MP का सेंसर मिलेगा। डिवाइस के फ्रंट पर एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन को दो वैरिएंट में लाया जा सकता है जिसमें एक स्टैण्डर्ड मॉडल और दूसरा Redmi K30 Pro Zoom Edition होगा। फोन का शुरुआती दाम 3,000 Yuan (~$428) रहेगा।
Xiaomi ने Redmi K30 को 4G और 5G मॉडल्स में पेश किया गया था। स्मार्टफोन में 6.67-inch की डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल तथा रिफ्रेश रेट 120Hz है। Pro वैरिएंट को भी 120Hz refresh rate की डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। Redmi K30 में 6GB और 8GB रैम दी गई है और फोन में 64MP + 8MP + 5MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा मिलता है। Redmi K30 में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और फोन 4500mAh की बैटरी से लैस है।