Xiaomi ने चीन और भारत में अपने Redmi K20 Pro स्मार्टफोन के लिए स्टेबल एंड्राइड 10 अपडेट जारी कर दिया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने एंड्राइड के लेटेस्ट वर्जन का स्टेबल बिल्ड जारी किया है और इसी दिन पिक्सल डिवाइसेज़ को भी यह अपडेट मिला है।
XDA की रिपोर्ट के मुताबिक, कम्पनी पिछले महीने से ही एंड्राइड 10 पर चल रहे MIUI के लिए बीता टेस्टर्स को रिक्रूट कर रही थी। Redmi K20 Pro को पिछले महीने एंड्राइड 10 बीटा अपडेट प्राप्त हुआ था।
Redmi K20 Pro यूज़र्स अपने डिवाइस को MIUI (version 10.4.4.0) के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको अभी यह अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है तो आप कुछ समय आधिकारिक OTA अपडेट आने का इंतजार कर सकते हैं या फिर अपडेट की फ़्लैश फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, बाद वाला तरीका केवल अनुभवी यूज़र्स ही अपनाएं।
Redmi K20 Pro को 6.39 इंच की AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 91.9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है और इसे HDR सपोर्ट दिया गया है। Redmi K20 Pro को कम्पनी ने ग्लेशियर ब्लू, फ्लेम रेड और कार्बन ब्लैक कलर में लाया गया है और फोन में 7th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। बढ़िया एक्सपीरियंस के लिए डार्क मोड, रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के बैक पर 3D कर्व्ड ग्लास बैक दिया गया है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 191 ग्राम है।
Xiaomi के अलावा Pixel डिवाइसेज़ और Essential फोन को भी Android 10 का स्टेबल बिल्ड मिल गया है। इसके अलावा, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को एंड्राइड 10 ओपन बीटा अपडेट प्राप्त हो चुका है।