Redmi K20 Pro उन पहले स्मार्टफोंस में से एक है जिन्हें Android 10 का अपडेट मिलना शुरू हुआ था। डिवाइस को गूगल द्वारा पिक्सल फोंस के लिए android के नए वर्जन की घोषणा के साथ ही यह अपडेट मिला था। अब करीब तीन महीने बाद Redmi K20 के लिए भी यह अपडेट आ गया है।
यह नया MIUI अपडेट चीन में जारी किया गया है और चेंजलोग से पता चलता है कि यह Android 10 अपडेट के साथ आता है। अपडेट का वर्जन नंबर MIUI V11.0.2.0QFJCNXM है और इसका साइज़ 2.3GB है।
अपडेट में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि स्मार्ट रिप्लाई और लोकेशन डाटा पर बेहतर कंट्रोल जैसे फीचर्स भी अपडेट में मिलने वाले हैं।
Redmi K20 को 6.39 इंच की AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 91.9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है और इसे भी HDR सपोर्ट दिया गया है। फोन में 7th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। बढ़िया एक्सपीरियंस के लिए डार्क मोड, रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के बैक पर 3D कर्व्ड ग्लास बैक दिया गया है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 191 ग्राम है।
इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 730 द्वारा संचालित किया गया है जिसे 8nm प्रोसेस पर बनाया गया है। K20 में भी K20 Pro जैसी 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेड्मी के20 मोबाइल फ़ोन में 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा को लाया गया है और पनोरमा सेल्फी, AI सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट और AI फेस अनलॉक दिया गया है।
स्मार्टफोन के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जो AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48MP का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है, वहीं दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा कैमरा 8MP टेलीफ़ोटो लेंस है।
Redmi K20 Pro का कैमरा 960FPS स्लो-मोशन विडियो और 60FPS पर UHD 4K विडियो सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए टाइप C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS मिल रहा है और फोन को स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए P2i सर्टिफिकेशन भी मिला है।