10000mAh की बैटरी के साथ आने वाला है Redmi का ये तगड़ा फोन… मिलेगा गजब का डिजाइन

HIGHLIGHTS

Redmi की ओर से एक नए फोन को चीन के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है।

Redmi के इस फोन में 10000mAh की बैटरी मिलने वाली है।

फोन के डिजाइन के अलावा अन्य डिटेल्स भी सामने आई हैं।

स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी की बात हो तो अब ऐसा समय आ चुका है जब आपको 6,000mAh या 7,000mAh की बैटरी भी छोटी लग सकती है। स्मार्टफोन्स में आजकल 10000mAh की बैटरी मिलने लगी है। इसी कड़ी में Xiaomi अपने अगले परफॉर्मेंस स्मार्टफोन Redmi K100 को भी एक 10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च करने वाला है। यह जानकारी आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से ही सामने आई है। खास बात यह है कि यह Xiaomi का पहला फोन होगा जिसमें इतनी बड़ी बैटरी होने वाली है। इसके साथ ही इस बैटरी के साथ आपको 100W फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलने वाली है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 165Hz डिस्प्ले भी मिलने वाली है। यह भी आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से कंफर्म किया जा चुका है।

10,000mAh बैटरी कितनी देर चलेगी?

Redmi K100 में Xiaomi की नई Jinshajiang बैटरी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होने वाली है। इसमें 28 प्रतिशत सिलिकॉन-कार्बन कंटेंट और 957Wh/L एनर्जी डेंसिटी दी गई है। कंपनी इसे लेकर दावा कर रही है कि बैटरी माइनस 20 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर में भी बेहतरीन परफॉरमेंस देने वाली है।

Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing के अनुसार, फोन पर 29 घंटे से ज्यादा शॉर्ट वीडियो, 24 घंटे से ज्यादा लाइव स्ट्रीमिंग और 47 घंटे से अधिक म्यूजिक प्लेबैक देने वाला है।

100W चार्जिंग के साथ मिलेगा ये खास फीचर

बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी होगी। गेमिंग के दौरान गर्मी कम करने के लिए बायपास चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर भी मिलेगा

Redmi K100 में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स होगी। इसमें 480Hz मल्टी-फिंगर टच रिपोर्टिंग और 3,500Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, 40 से ज्यादा गेम्स 165fps को नेटिव सपोर्ट करते हैं, जबकि 100 से अधिक गेम्स में फ्रेम इंटरपोलेशन का सपोर्ट मिलेगा। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ अलग से D2 गेमिंग डिस्प्ले चिप से लैस होने वाला है। यह HyperOS 4 पर लॉन्च किया जाने वाला है।

Redmi K100 कब होगा लॉन्च?

Redmi K100 में मेटल फ्रेम, सेंटर पंच-होल डिस्प्ले और हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। Bose-tuned ऑडियो के साथ इसे नए Firefly Green कलर में भी पेश जाने वाला है। Xiaomi इसे 27 अक्टूबर को चीन में Clip Neo ईयरबड्स के साथ लॉन्च करने जा रही है। कीमत की डिटेल्स भी उसी समय सामने आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Realme P4s: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :