Vivo S2 FE vs Realme P4s: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo S2 FE vs Realme P4s: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo S2 FE और Realme P4s मिड-रेंज सेगमेंट के दो ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Vivo S2 FE की आज से बिक्री शुरू हो रही है, जिसे ऑफर्स के तहत कम दाम में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन Android 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर पर चलते हैं, लेकिन इनके प्रोसेसर, कैमरा सेटअप, चार्जिंग स्पीड और कीमत में अंतर है। आइए Vivo S2 FE और Realme P4s के स्पेक्स और कीमत की तुलना करते हैं और जानते हैं कि कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo S2 FE vs Realme P4s

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Q10+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 449ppi है और यह हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देने का दावा करती है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका डाइमेंशन 163.9×76.5×8.69mm और वजन करीब 225 ग्राम है।

दूसरी ओर, Realme P4s में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। स्क्रीन 450ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR10+ और 3,000Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसका वजन लगभग 208 ग्राम और मोटाई 8.6mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo S2 FE में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7300e 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर चलता है। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए इसमें 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर भी दिया गया है।

Realme P4s में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसमें गेमिंग के लिए Hyper Vision+ AI चिप भी दी गई है। फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, RAM को 14GB तक वर्चुअली बढ़ाने का सपोर्ट दिया गया है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 7,000 वर्ग मिलीमीटर के हीट डिसिपेशन एरिया वाला AirFlow वेपर चैंबर और 13,624 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट एरिया दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme P4s Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आता है। कंपनी इसके लिए तीन साल के ओएस अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। Vivo S2 FE में OriginOS 6 मिलता है, और इसमें 3 साल के बड़े ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Sony IMX852 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी बोकेह कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4s में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर, 77.9 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और टू-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo S2 FE की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक TikTok वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इतनी बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना होता है और बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं।

Realme P4s में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो Vivo S2 FE की तुलना में 2,000mAh छोटी है। हालांकि, इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जबकि Vivo S2 FE 44W चार्जिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि Realme P4s में चार्जिंग स्पीड के लिहाज से बढ़त है।

भारत में कीमत

Vivo S2 FE की भारत में कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Stellar Green, Titan Black और Zen White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Flipkart, Amazon, Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल चैनलों पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत, Vivo S2 FE खरीदने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक या 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके साथ 100GB Google One स्टोरेज बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा। ग्राहक V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी ले सकते हैं।

Realme P4s 5G की शुरुआती कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 41,999 रुपये में आता है। यह फोन Electric Cyan और Titanium Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Tecno Spark 50S vs Redmi 17C vs Moto G37 Power: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile