Xiaomi Redmi Go को भारत में पिछले ही महीने 4,499 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। अभी तक इस डिवाइस को कंपनी हर हफ्ते फ़्लैश में Flipkart, Mi Home और Mi.com पर उपलब्ध कराती थी लेकिन अब इसे ओपन सेल के लिए उतार दिया गया है। Xiaomi ने इस बात की पुष्टि करते हुए इसकी घोषणा ट्विटर पर भी की है कि अब Redmi Go की बिक्री Mi.com, Flipkart और मी होम स्टोर पर हर दिन यूज़र्स के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Go कंपनी का "पहला एंड्रॉयड गो फोन" है।
https://twitter.com/RedmiIndia/status/1115130825106833408?ref_src=twsrc%5Etfw
Redmi Go एचडी डिस्प्ले, 3,000 एमएएच बैटरी और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इस डिवाइस में आपको 20 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है।
Redmi Go की कीमत की बात करें तो इसके 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 4,499 रुपये में आप खरीद सकते हैं। डिवाइस को आप दो कलर वैरिएंट्स- ब्लैक और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। कंपनी ने Redmi Go को ओपन सेल में Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर और 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ पेश किया है।
Redmi Go एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें आपको 5 इंच का एचडी (720×1280 पिक्सल) डिस्प्ले क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ मिलता है जिसमें 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आपको 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। ऑप्टिक्स में डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीँ बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ें:
Redmi का आगामी फ़ोन हैंड्स-ऑन तस्वीरों में आया सामने, ट्रिपल कैमरा से होगा लै
Redmi 7, Redmi Y3 और Redmi 7A स्मार्टफोंस जल्द ही भारत में हो सकते हैं लॉन्च