Xiaomi ने कर दिया ऐलान, आ रहा है ‘किंग ऑफ पावर और स्टाइल’, REDMI A7 Pro 5G इस दिन देगा भारत में दस्तक

HIGHLIGHTS

Redmi A7 Pro 5G भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होगा

फोन में 6,300mAh बैटरी और 32MP AI कैमरा मिलेगा

Xiaomi HyperIsland और AI फीचर्स इस फोन की खासियत होंगे

REDMI A7 Pro 5G Launch Date: Xiaomi ने भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन REDMI A7 Pro 5G के लॉन्च की पुष्टि कर दी है. यह डिवाइस 13 अप्रैल को पेश किया जाएगा और REDMI A सीरीज का हिस्सा होगा. आपको बता दें कि इससे पहले इसका 4G वर्जन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है.

King of Power & Style” टैगलाइन के साथ ब्रांडिंग

कंपनी इस फोन को “King of Power & Style” टैगलाइन के साथ पेश कर रही है, जिससे साफ है कि फोकस बैटरी, परफॉर्मेंस और डिजाइन पर रखा गया है. यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो लंबी बैटरी लाइफ और नए सॉफ्टवेयर फीचर्स की तलाश में हैं.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे कंपनी इस सेगमेंट का सबसे तेज प्रोसेसर बता रही है. इसके साथ ही फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे इस कैटेगरी में सबसे बड़ी बैटरी के रूप में पेश किया जा रहा है. यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम हो सके.

Xiaomi HyperIsland फीचर रहेगा मौजूद

डिस्प्ले के मामले में कंपनी ने इसे सेगमेंट का सबसे स्मूद डिस्प्ले बताया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें हाई रिफ्रेश रेट पैनल दिया जा सकता है. सॉफ्टवेयर के स्तर पर “Xiaomi HyperIsland” नाम का एक नया फीचर दिया जाएगा, जो फ्रंट कैमरा के आसपास नोटिफिकेशन और जरूरी जानकारी को एक जगह दिखाने का काम करेगा.

कैमरा की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा सेटअप मिलेगा. कंपनी इस फोन में “King’s AI Knights” नाम से कई एआई फीचर्स भी दे रही है, जो फोटो प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. इसके अलावा “Circle to Search” फीचर भी दिया जाएगा, जिससे यूजर स्क्रीन पर मौजूद किसी भी कंटेंट को सीधे सर्च कर सकेंगे, बिना ऐप बदले.

डिजाइन और मजबूती को लेकर कंपनी ने इसे “built like a tank” बताया है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन को मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है, ताकि यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा सुरक्षित रहे. यह स्मार्टफोन लॉन्च के बाद Amazon, mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :