धरती से 64,000 किमी दूर पहुंचा iPhone 17 Pro Max, जीरो ग्रैविटी में तैरता हुआ आया नजर, जानें क्यों, चौंका देगा वीडियो

HIGHLIGHTS

Artemis II मिशन में iPhone 17 Pro Max अंतरिक्ष में इस्तेमाल हुआ

जीरो ग्रैविटी में फोन तैरता हुआ वीडियो में नजर आया

NASA ने पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को पर्सनल फोन ले जाने की अनुमति दी

iPhone 17 Pro Max अब अंतरिक्ष तक पहुंच चुका है. NASA के Artemis II मिशन के दौरान Orion स्पेसक्राफ्ट में यह डिवाइस जीरो ग्रैविटी में तैरता हुआ देखा गया है. मिशन से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में अंतरिक्ष यात्री इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं.

मिशन के दौरान खींची गई तस्वीरों में कमांडर Reid Wiseman और मिशन स्पेशलिस्ट Christina Koch को Orion स्पेसक्राफ्ट की खिड़की से पृथ्वी को देखते हुए सेल्फी लेते देखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तस्वीरों को iPhone 17 Pro Max से ही कैप्चर किया गया है.

जीरो ग्रैविटी में हवा में तैरता हुआ आया नजर

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में यह डिवाइस अंतरिक्ष यात्रियों के बीच एक हाथ से दूसरे हाथ में जाते हुए दिखता है. इसी दौरान यह जीरो ग्रैविटी में हवा में तैरता हुआ नजर आता है, जो इस पूरे दृश्य को और खास बना देता है.

Artemis II मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को पहली बार अपने पर्सनल स्मार्टफोन साथ ले जाने की अनुमति दी गई है. इससे पहले यह सुविधा SpaceX Crew-12 मिशन में दी गई थी. NASA ने हाल ही में अपने नियमों में बदलाव करते हुए क्रू मेंबर्स को सीमित पर्सनल डिवाइस साथ ले जाने की अनुमति दी है.

इस फैसले का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को अपने अनुभवों को आसानी से कैप्चर करने और उन्हें पृथ्वी पर लोगों के साथ शेयर करने में मदद करना है. इससे मिशन से जुड़े वास्तविक पल सीधे आम लोगों तक पहुंच सकेंगे.

कई टेस्ट में पास हुआ फोन

NASA ने इस डिवाइस को मिशन में शामिल करने से पहले कई तरह के टेस्ट किए. इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि फोन अंतरिक्ष के वातावरण में सुरक्षित रहे और किसी तरह का जोखिम न पैदा करे. खासतौर पर टूटे हुए ग्लास या अन्य संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों की जांच की गई.

यह भी पढ़ें: हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :