ऐसा सामने आ रहा है कि Redmi की ओर से भारतीय बाजार में 2020 का नया मोबाइल फोन अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को अभी हाल ही में लॉन्च किये गए Realme C3 को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया जा रहा है। हालाँकि अभी तक इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह कौन सा स्मार्टफोन होने वाला है लेकिन एक टीज़र के बाजार में आने से ऐसा सामने आ रहा है कि यह मोबाइल फोन Redmi 8A की पीढ़ी का ही नया स्मार्टफोन होने वाला है, ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को Redmi 9A नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि मनु कुमार जैन ने यह भी कहा है कि फैन्स को यहाँ दो सरप्राइज मिलने वाला है।
Xiaomi India की वेबसाइट पर एक माइक्रो-साइट भी नजर आ रही है इसके अलावा कंपनी ने एक ट्विट करके भी जानकारी दी है कि वह जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, इस स्मार्टफोन को “देश का दमदार स्मार्टफोन” “Desh ka dumdaar smartphone” टैग लाइन दी जा रही है। इसके पहले भी Xiaomi की ओर से कई टैगलाइन को इस्तेमाल किया जा चुका है, जो ‘देश का स्मार्टफोन’ और ‘स्मार्ट देश का फोन’ इसके अलावा हमने स्मार्ट देश का दमदार स्मार्टफोन टैग लाइन को भी देखा है, यह क्रमश: Redmi 6A, redmi 7A और Redmi 8A स्मार्टफोंस के लिए दी गई थी।
https://twitter.com/RedmiIndia/status/1225296212078649344?ref_src=twsrc%5Etfw
अब एक नई टैग लाइन हमारे सामने आ रही है, इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन यानी देश का दमदार स्मार्टफोन टैगलाइन को एक नए स्मार्टफोन के साथ जोड़कर देखा जा सकता है, इस मोबाइल फोन को Redmi 9A के रूप में देखा जा सकता है। हालाँकि फाइनल कन्फर्मेशन के लिए हमें इस मोबाइल फोन के आधिकारिक लॉन्च तक रुकना होगा।
इस Redmi मोबाइल फोन को 11 फरवरी 2020 को दोपहर 12:00PM पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि यहाँ कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है कि आखिर इस मोबाइल फोन को एक इवेंट के द्वारा लॉन्च किया जाने वाला है या नहीं।
इस सामने आ रही माइक्रोसाइट से हमें पता चल रहा है कि इस मोबाइल फोन को एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ एक 5000mAh बैटरी से लैस करके लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा बेटर ग्रिप के लिए एक नए डिजाईन की भी बात की जा रही है। हालाँकि अभी के लिए इस स्मार्टफोन के बारे में कोई भी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।