Xiaomi ने आज भारत में नया बजट फोन Redmi 9 लॉन्च कर दिया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी Redmi 9 मलेशिया में लॉन्च हुआ Redmi 9C स्मार्टफोन है। रेडमी का यह नया फोन नए MIUI 12 पर काम करता है।
Redmi 9 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत Rs 8,999 रखी गई है, वहीं 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 9,999 में आया है। Redmi 9 को तीन रंगों स्पोर्टी ऑरेंज, स्काइ ब्लू और कार्बन ब्लैक विकल्प में लाया गया है। स्मार्टफोन की पहली सेल 31 अगस्त से mi.com, Mi Home, Amazon India और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स पर शूरु होगी।
Redmi 9 में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक नौच दिया गया है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और यह हाइपर इंजिन गेम तकनीक के साथ काम करता है। फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में AI सीन डिटेक्शन, AI सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और प्रो मोड शामिल है।
Redmi 9 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो दो दिन तक चलती है। फोन को स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i कोटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, VoWiFi और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। Redmi 9 एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। यह रेडमी 9 के लिए सभी ऐप्स पर सिस्टम-वाइड डार्क मोड इनेबल होगा।
नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!