Redmi 8A India Launch: आज दोपहर 12 बजे आप भी देखें लाइव इवेंट

HIGHLIGHTS

YouTube पर यूज़र्स लाइव देख सकते हैं लॉन्च

USB-C पोर्ट के साथ लाया जाएगा फोन

Redmi 8A आज भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। यह नया रेडमी फोन Redmi 7A की ही अगली पढ़ी का फोन है जिसे शाओमी ने काफी लम्बे समय से टीज़ किया है। Xiaomi वहीँ अब अपने इस लेटेस्ट पहिं को लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस फोन को वॉटर ड्राप नौच और फ़ास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध कराने वाली है। यूज़र्स इस फ़ोन के लॉन्च इवेंट को भी देख सकते हैं। स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा चुका है। इसके साथ ही TENAA लिस्टिंग पर भी फोन को स्पॉट किया जा चुका है।

ऐसे देखें लाइव लॉन्च

Redmi 8A के लॉन्च को Xiaomi India YouTube channel पर यूज़र्स लाइव देख सकते हैं। यूज़र्स दोपहर 12 बजे इस इवेंट का लुत्फ़ उठा सकते हैं। वहीँ अगर Redmi 8A की कीमत की बात करें तो इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को Redmi 7A की कीमत के आस पास लॉन्च कर सकती है।  Redmi 7A के बेस वैरिएंट की कीमत Rs. 5,999 है।

आपको बता दें कि Xiaomi इंडिया के ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर Main Kumar Jain ने हाल ही में इस Redmi 8A स्मार्टफोन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर से फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है और इस बात की भी पुष्टि हुई है कि Redmi 8A को USB-C पोर्ट के साथ लाया जाएगा जो fast charging को सपोर्ट करेगा।

इसके साथ ही कंपनी की ओर से रेडमी 8A अपनी कीमत में पहला फोन होगा जो USB-C पोर्ट के साथ आएगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :