Redmi 8A Dual स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुआ था। अब Xiaomi ने अपने Redmi 8A Dual phone के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट में मार्च एंड्राइड सिक्योरिटी पैच शामिल है।
Mi Community पर पोस्ट किए गए चेंजलोग के मुताबिक, अपडेट में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के अलावा, सिस्टम सिक्योरिटी में सुधार और स्टेबिलिटी भी शामिल है। अपडेट MIUI 11.0.6.0.PCQINXM वर्जन नंबर के साथ आया है और इसका साइज़ 232MB है। नया अपडेट चेक करने के लिए यूज़र्स को फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाना होगा और अपडेट को डाउनलोड कर इन्स्टॉल करना होगा।
Redmi 8A Dual स्मार्टफोन को VoWifi सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में आपको रिवर्स चार्जिंग तकनीकी भी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको 18W की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिल रही है, और कम कीमत में आने वाला यह डिवाइस USB Type C पोर्ट से भी लैस है।
Redmi 8A Dual स्मार्टफोन में आपको एक 6.22-इंच की डॉट नौच डिस्प्ले मिल रही है, जो 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा फोन में आपको HD+ रेजोल्यूशन भी मिल रही है। फोन की स्क्रीन को गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 439 चिपसेट पर काम करता है।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 12MP का सोनी IMX 363 सेंसर मिल रहा है, जो f/1.8 अपर्चर से लैस है। इसके अलावा फोन के इस कैमरा में आपको ड्यूल पिक्सेल ऑटोफोकस भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर आपको एक 8MP का AI सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। दोनों ही कैमरा आपको AI पोर्ट्रेट शॉट भी लेने की अनुमति देते हैं।