Xiaomi Redmi 8 सीरीज जल्द ही सकती है लॉन्च, सामने आया नया लीक

HIGHLIGHTS

अब बस कुछ ही समय जा रहा है और कंपनी यानी Xiaomi की ओर से उसकी Redmi 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया जाने वाला है

आपको बता देते हैं कि Redmi के GM Lu Weibing के माध्यम से अभी हाल ही में Redmi 8A स्मार्टफोन की घोषणा के संकेत देना शुरू कर दिया है

अब बस कुछ ही समय जा रहा है और कंपनी यानी Xiaomi की ओर से उसकी Redmi 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि Redmi के GM Lu Weibing के माध्यम से अभी हाल ही में Redmi 8A स्मार्टफोन की घोषणा के संकेत देना शुरू कर दिया है। इस Redmi 8 मोबाइल फोन का मॉडल नंबर M1908C3IC है, इसे TENAA पर भी इसके सभी स्पेक्स के साथ देखा जा चुका है। हालाँकि अभी कल ही यह फोन चीन की टेलीकॉम वेबसाइट पर भी नजर आया है। इसके अलावा इसी समय इस मोबाइल फोन को की लिस्टिंग को Google Play Console पर भी देखा गया है। इन सभी संकेतों से ऐसा ही कहा जा सकता है कि Redmi 8 सीरीज के स्मार्टफोंस का लॉन्च अब बेहद ही करीब आ गया है। 

अगर हम Google Play Console की लिस्टिंग पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि Redmi 8 मोबाइल फोन के कुछ स्पेक्स भी यहाँ सामने आये हैं। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक HD+ रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक स्नेपड्रैगन 439 चिपसेट भी मिलने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में यांनी Redmi 8 में आपको एक 3GB की रैम भी मिलने वाली है। साथ ही अगर हम Remdi 8A की चर्चा करें तो इसमें आपको स्नेपड्रैगन 439 चिपसेट ही मिलने वाला है। इसके लावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 9 Pie पर लॉन्च किया जाने वाला है, हालाँकि यहाँ इतनी ही जानकारी सामने आई है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन की कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

अगर हम TENAA के माध्यम से सामने आये स्पेक्स आदि की बात करें तो Redmi 8 मोबाइल फोन में आपको एक 6.21-इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है, जो एक वाटरड्राप नौच स्क्रीन है। इसके अलावा फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, यह एक 12MP और 2MP का कैमरा सेटअप होने वाला है। अगर हम सेल्फी आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है। 

Redmi 8A मोबाइल फोन के साथ ही Redmi 8 में भी एक 5000mAh क्षमता की बैटरी होगी, इसके अलावा फोन में आपको यानी Remdi 8A में आपको एक USB –C पोर्ट मिलने वाला है, इसके अलावा Redmi 8 भी ऐसे फीचर्स से लैस होगा। फोन के बैक साइड पर आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

वाया:

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :