अभी पिछले महीने ही दो नए Xiaomi फोंस को चीन के 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। इस समय ऐसा कहा जा रहा था कि यह दो नए फोंस Xiaomi की आगामी Redmi 8 सीरीज के मोबाइल फोंस होने वाले हैं। हालाँकि अब Redmi 8 और Redmi 8A मोबाइल फोंस को थाईलैंड की एक लिस्टिंग यानी NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि अब इन स्मार्टफोंस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि लिस्टिंग के अनुसार, Redmi 8 का मॉडल नंबर M1908C3IG है, इसके अलावा Redmi 8A का मॉडल नंबर M1908C3KG है।
इस लिस्टिंग में यह भी सामने आ रहा है कि इन दो नए Redmi फोंस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इसके अलावा Redmi 8A की कुछ तस्वीरों को भी इंटरनेट पर देखा गया था। इस मोबाइल फोन में आपको एक एज-टू-एज स्क्रीन मिलने वाली है, इसके अलावा आपको इसमें एक नौच भी मिलने वाला है, जो एक वाटर-ड्राप नौच होगा। इस लीक फोटो में ऐसा भी सामने आया है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 5,000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल सकती है। साथ ही फोन एक लो-एंड स्नेपड्रैगन 439 चिपसेट से लैस होने वाला है। ऐसा ही कुछ हम Redmi 7A फ़ोन में भी देख चुके हैं।
लीक हुए Redmi 8A को रेड कलर में देखा गया है और इसके बैक पैनल के सेण्टर पर ब्लैक स्ट्रिप मौजूद है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट स्कैनर और रेड्मी की ब्रांडिंग दी गई है। कैमरा मोड्यूल के टॉप पर LED फ़्लैश दी गई है, और बॉटम में डिज़ाइन्ड बाय शाओमी लिखा हुआ है। डिस्प्ले के फ्रंट पर एक छोटा कट आउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Redmi के M1908C3IC मॉडल नंबर के साथ दिखे फोन से मिलता है जिसे चीनी रेगुलेटरी पर देखा गया था। हालांकि, लिस्टिंग में हैंडसेट को ब्लैक शेड में देखा गया था।
इसके अलावा, लीक हुई इमेज से खुलासा हुआ है कि Redmi 8A एंड्राइड 9 पाई पर आधारित MIUI के 9.7.11 वर्जन पर आएगा। फोन को क्वालकॉम के 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा। हैंडसेट में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी और बैक पैनल पर 8 म्गेअपिक्स्ल का कैमरा मिलेगा। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
अभी Redmi 8A स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन डिवाइस के लीक्स और अफवाहों को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही फोन लॉन्च होगा।