Xiaomi भारत में अपना नया एंट्री-लेवल smartphone Redmi 8A लॉन्च कर चुका है और इस फोन ने Redmi 7A की जगह ली है। Redmi 7A स्मार्टफोन को Rs 5,999 की कीमत में सेल किया जाता है।
इस फेस्टिव सीज़न की सेल शुरू होने से पहले ही Xiaomi ने घोषणा कर दी है कि Redmi 7A स्मार्टफोन को सेल के दौरान डिस्काउंट कीमत में सेल किया जाएगा। यह डिस्काउंट Diwali with Mi sale का हिस्सा होगा और मोबाइल फोन को केवल Rs 4,999 में सेल किया जाएगा। मी.कॉम के अलावा, अमेज़न Great Indian Festival sale में भी Redmi 7A को Rs 4,999 में बेचा जाएगा।
हालांकि, इस डिस्काउंट कीमत में, अमेज़न पर SBI कार्ड पर मिल रहा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और मी.कॉम पर HDFC कार्ड पर मिल रहा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है।
Redmi 7A भारत में दो वैरिएंट में उपलब्ध है। फोन के एक वैरिएंट में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलता है जिसका रिटेल price Rs 5,999 है जबकि फोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 6,199 में सेल किया जाता है।
फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है।Redmi 7A डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को एंडरोइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया गया है। रेडमी 7A को स्नैपड्रेगन 439 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है जो 2.0GHz पर क्लोक्ड है।
डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है और बढ़िया कॉलिंग के लिए 4G VoLTE मिल रहा है। Xiaomi ने डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
हैंडसेट के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और साथ ही यह AI-आधारित फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। कनैक्टीविटी के लिए डिवाइस में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।