Redmi 7 और Redmi Y3 यूज़र्स के लिए एक बड़ी ख़बर आ रही है। दोनों ही फोंस के लिए ग्लोबल स्टेबल ROM MIUI 10 अपडेट जारी किया जा चुका है। दोनों नए बजट स्मार्टफोंस के लिअए इस अपडेट में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच, सिमर कार्ड डिटेक्ट करने में आ रही समस्या के लिए फिक्स निकाला गया है। कम्पनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के ज़रिए MIUI 10 के ग्लोबल स्टेबल पैच रोल आउट की जानकारी साझा की है। कम्पनी के आधिकारिक फॉर्म पर लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने के लिए लिंक और अन्य जानकारी भी दी गई गई है।
Mi के फॉर्म के मुताबिक, Redmi 7 और Redmi Y3 यूज़र्स को MIUI 10 के OTA V10.3.6.0 अपडेट में सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाला है। इसके अलावा कुछ यूज़र्स सिम डिटेक्शन में आ रही परेशानी का सामना कर रहे हैं जिन्हें फिक्स अपडेट में फिक्स किया जाएगा। इसके अलावा फोन उपयोग करते समय अपने आप लॉक हो जाने की समस्या को भी ठीक किया जाएगा। गेमिंग लवर्स के लिए टर्बो फीचर में भी फिक्स किया जाएगा और गूगल कॉन्टेक्ट्स के लिए ऐप लॉक फीचर को भी जोड़ा जाएगा।
Redmi 7 में आपको 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले 1520×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलती है। डिवाइस में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही Redmi 7 Android 9 Pie OS पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है। Redmi 7, 14nm Snapdragon 632 ऑक्टा कोर SoC से लैस है जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लॉक की गई है। स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। कंपनी Redmi 7 स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।
Redmi Y3 की कीमत में हाल ही में कटौती की गई है और डिवाइस के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 9,999 में लॉन्च किया गया था और Rs 1,000 की कटौती के बाद डिवाइस Rs 8,999 में उपलब्ध है। Redmi Y3 में आपको 6.26 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले HD+ IPS LCD और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 के साथ मिलती है। साथ ही इसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस को एलिगेंट ब्लू, बोल्ड रेड और प्राइम ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है और औरा प्रिज्म डिज़ाइन के साथ उतारा गया है।