4G VoLTE फीचर से लैस शाओमी का ये स्मार्टफ़ोन आज हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

5 इंच के फुल HD डिस्प्ले से लैस है Redmi 4A

4G VoLTE फीचर से लैस शाओमी का ये स्मार्टफ़ोन आज हो सकता है आपका

अमेज़न पर आज दोपहर 12 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर Redmi 4A स्मार्टफोन की बिक्री होगी. अमेज़न पर Redmi 4A का दोनों वेरियंट सेल के लिये उपलब्ध है. एक वेरियंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज से लैस है, जिसकी कीमत 5,999 रुपये है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यानि आप अमेज़न से इसे 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं दूसरे वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है, जिसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज है, स्टोरेज को आप 128GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं.
 
अगर आप एक अच्छे डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं, तो Redmi 4A एक अच्छा आप्शन हो सकता है. ये फोन 5 इंच के फुल HD डिस्प्ले से लैस है. इसमें क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर मौजूद है. इस डिवाइस में 13MP का कैमरा है और 3120 mAh  की बैटरी है.

ये एक लाइट वेट स्मार्टफोन है, जिससे इसे पकड़ने और इस्तेमाल करने में आसानी होगी. आकर्षक लुक और फास्ट परफॉर्मेंस से लैस इस स्मार्टफोन को आप अमेज़न से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं.

Arunima
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo