Redmi के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है. मार्केट में Redmi का नया फोन आने वाला है. आपको बता दें कि Redmi 15 5G को भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया था. अब कंपनी अपनी Redmi 15 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. Xiaomi ने कन्फर्म कर दिया है कि Redmi 15A 5G भारत में अगले हफ्ते पेश किया जाएगा.
कंपनी की वेबसाइट पर इस फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है. Redmi 15A 5G को भारत में कम से कम तीन रंगों ब्लैक, ब्लू और पिंक में उपलब्ध कराया जा सकता है.
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Redmi 15A 5G को भारत में 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. यह स्मार्टफोन Xiaomi India की वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
फीचर्स की बात करें तो Redmi 15A 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है. जो इस प्राइस सेगमेंट में एक बड़ा आकर्षण हो सकता है. इसके साथ ही फोन में 6,300mAh की बैटरी दी जा सकती है. प्रोसेसर के तौर पर इसमें एक ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट मिलेगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका नाम स्पष्ट नहीं किया है. कैमरा सेटअप में यह फोन ड्यूल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा, जिसमें 32 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा शामिल होगा.
डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट बैक पैनल दिया गया है और पीछे की तरफ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश मौजूद है. पिंक कलर वेरिएंट में टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिलती है, जबकि कंपनी की ब्रांडिंग नीचे की तरफ दी गई है.
फोन के फ्रंट में अपेक्षाकृत मोटे बेज़ल्स और सेंटर में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है. वहीं, पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के दाहिने तरफ मौजूद हैं.
यह स्मार्टफोन Redmi 15 5G के नीचे पोजिशन किया जाएगा, जिसे भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. Redmi 15 5G में 6.9-इंच का Full HD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी दी गई थी. Redmi 15A 5G उन यूजर्स के लिए एक बजट-फ्रेंडली विकल्प हो सकता है जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेसिक 5G परफॉर्मेंस चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना