Nothing Phone 3 gets biggest Price drop in India on Amazon deal
Nothing Phone 3 इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर 24000 रुपये के भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. भारत में 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अभी ऑनलाइन 55,999 रुपये में लिस्टेड है. इस खरीदारी पर ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट पाने के लिए ग्राहक बैंक और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. Phone 3 भारत में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ उन लोगों के लिए बेस्ट अपग्रेड है जो मिड-रेंज स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं.
अगर आप मिड-रेंज की कीमत में एक हाई-एंड स्मार्टफोन लेना चाहते थे, तो यह डील अभी अमेज़न पर उपलब्ध सबसे अच्छे ऑप्शंस में से एक है. आइए डिटेल में पूरी डील जानते हैं और यह भी कि आप इस फोन को कम से कम दाम में कैसे खरीद सकते हैं.
Nothing Phone 3 फ़िलहाल अमेज़न पर 55,999 रुपये में लिस्टेड है, जो इसकी 79,999 रुपये की असली कीमत पर सीधे 24000 रुपये की कटौती है. डिस्काउंट के अलावा कम्पनी कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए खरीदारी पर 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दे रही है, जिससे फोन की कीमत और घटकर 54,499 रुपये हो जाएगी।
इसके अलावा, अगर आपके पास कोई पुराना फोन है, तो आप उसे एक्सचेंज करके आप 33,600 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. हालांकि, यह वैल्यू पुराने फोन के ब्रांड, कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। इस हैंडसेट को ग्राहक 1969 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. साथ ही यहां नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है.
Nothing Phone 3 एक 6.67 इंच OLED स्क्रीन के साथ आता है जो HDR10+ को सपोर्ट करती है और 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. इस स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से सुरक्षित किया गया है.
यह डिवाइस 5,500mAh क्षमता वाली बैटरी से लैस आता है जो 65W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8S Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है जो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है.
कैमरा के मामले में Nothing Phone 3 एक 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करता है जिसमें एक प्राइमरी कैमरा, एक पेरिस्कोप कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है. इसके अलावा फ्रंट पर भी 50MP का कैमरा सेल्फी के लिए मिलता है.
यह भी पढ़ें: 5 Best Air Coolers In 2026: तपती गर्मी में कमरे को कर देंगे चिल्ड, एक की कीमत 7000 रुपये से भी कम