Realme भारत में अपना 64MP कैमरा वाला स्मार्टफोन Realme XT लॉन्च करने वाला है। कम्पनी ने Realme XT को अपनी Realme 5 सीरीज़ के लॉन्च के समय इसे टीज़ किया था। स्मार्टफोन निर्माता ने चीन और भारत में एक इवेंट आयोजित किया था जिसमें डिवाइस को दिखाया गया था। अब स्मार्टफोन की रिलीज़ डेट सामने आ गई है और फोन को 13 सितम्बर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Realme XT मोबाइल फोन को एक 6.4-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो वाटर-ड्राप नौच के साथ आती है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि यह एक FHD+ पैनल है। Realme की ओर से अपने इस मोबाइल फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जोड़ा गया है। इस मोबाइल फोन को तीन अलग अलग मॉडल में लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन को आप 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ले सकते हैं। साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 712 प्रोसेसर भी मिल रहा है।
हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो VOOC 3।0 फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। फोन को एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में यानी Realme XT में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल रहा है, साथ ही इस कैमरा का या इस सेंसर का साथ देने के लिए इस मोबाइल फोन में अन्य कुछ सेंसर भी मौजूद हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है।
इस मोबाइल फोन से आप 4K विडियो भी शूट कर सकते हैं। इस मोबाइल फोन में आपको EIS का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको कई मोड भी मिल रहे हैं, जिनसे आप फोटोग्राफी को और भी प्रभावी बना सकते हैं। अभी तक इस मोबाइल फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है, हालाँकि ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही आपको इनके बारे में सभी जानकारी मिलने वाली है।