रियलमी का पहला 64 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन Realme XT भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत Rs 15,999 है। Realme XT की पहली सेल फ्लिप्कार्ट पर 16 सितम्बर को शुरू होगी, अगर आप इस फोन को खरीदना चाह रहे हैं तो 16 सितम्बर को दोपहर 12 बजे सेल में खरीद सकते हैं।
Realme XT स्मार्टफोन की भारत में शुरूआती कीमत Rs 15,999 है, यह कीमत इस मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की है। इसके अलावा Realme XT के 6GB RAM + 64GB मॉडल को लगभग RS 16,999 में लिया जा सकता है, इसके अलावा फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग Rs 18,999की कीमत ले सकते हैं। Realme XT आपको लगभग 2 रंगों में मिलने वाला है, इसके साथ ही आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को 16 सितम्बर से फ्लिप्कार्ट के माध्यम से सेल के लिए लाया जाने वाला है।
अगर हम Realme XT स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें आपको एक 6.4-इंच की full-HD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 712 AIE यह एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 10nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। अगर स्मार्टफोन यानी Realme XT में मौजूद स्टोरेज और रैम वैरिएंट्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन 4GB, 6GB और 8GB रैम मॉडल में आने वाला है, इसके अलावा स्टोरेज लगभग 128GB तक की होने वाली है। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। जो 20 W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह एक VOOC 3.0 फ़्लैश चार्ज से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको कलर OS 6 मिल रहा है, जो आपकू डार्क मोड के साथ मिल रहा है। फोन में डॉल्बी Atmos स्पीकर्स भी दिए गए हैं। आप फोंट्स को भी इसमें कस्टमाइज कर सकते हैं। फोन में डिजिटल वेल्बिंग और एप्प क्लोन भी दिया गया है।
अगर कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Realme XT कंपनी की ओर से ऐसा पहला मोबाइल फोन है जिसे 64MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा रहा है, हालाँकि यह भारत का भी इस कैमरा के साथ लॉन्च होने वाला पहला मोबाइल फोन है, इसके पहले चीन के बाजार में Redmi Note 8 Pro को भी 64MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा चुका है। मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। आपको बता देते हैं कि Realme 5 में भी क्वाड-रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था। Realme XT में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो सैमसंग की ओर से निर्मित किया गया है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, हालाँकि फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो-लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर आपको एक 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल रहा है। Realme XT मोबाइल फोन में आपको USB Type C पोर्ट मिल रहा है, इसके अलावा आपको इसमें एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिल रहा है।