स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने अपना शानदार फोन Realme X7 Pro एक्सट्रीम एडिशन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 1000+ प्रॉसेसर के साथ आया है। यूजर्स को एक्सट्रीम एडिशन में Dimensity 1000+ का कैमरा और 4500mAh की बैटरी मिलेगी।
Realme X7 Pro में 6.55 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिल रही है जिसके फ्रंट पर पंच-होल दिया गया है और इसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिस्प्ले को 90Hz की रिफ्रेश रेट और गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले के अंदर ही फिंगरप्रिंट रीडर मौजूद है। इसका मेजरमेंट 8.5mm है और इसका वज़न 184 ग्राम है। Realme X7 Pro MediaTek Dimensity 1000+ प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU और Mali-G77 GPU के साथ मिल कर काम करता है। फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है।
Realme X7 Pro एक्सट्रीम एडिशन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जो Sony IMX686 सेन्सर है और दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसके अलावा, फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है।
X7 Pro में 4,500mAh की बैटरी मिल रही है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रियलमी का दावा है कि फोन को 35 मिनट में 0 से 100% चार्ज किया जा सकता है।
Realme X7 Pro एक्सट्रीम एडिशन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत क्रमश : 2,299 चीनी युआन (करीब 25,672 रुपये) और 2,599 चीनी युआन (करीब 29,022 रुपये) रखी गई है। यह डिवाइस कैसल स्काई और ब्लैक क्लेवर फॉरेस्ट कलर विकल्प में उपलब्ध है। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इस फोन को भारत में पेश किया जाएगा या नहीं।