Realme X7 Max 5G के लॉन्च को इंडिया में Realme की ओर से टीज़र के माध्यम से कन्फर्म कर दिया है। हालाँकि लॉन्च से पहले ही इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। हालाँकि आखिर किस दिन इसे लॉन्च किया जाने वाला है, इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इंडिया में इस मोबाइल फोन यानी Realme के नए मोबाइल फोन Realme X7 Max 5G को मीडियाटेक Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी कहा गया है कि यह फोन इंडिया में Realme की ओर से इस प्रोसेसर के साथ पहला मोबाइल फोन होने वाला है। Realme की ओर से इस मोबाइल फोन को लेकर यानी Realme X7 Max 5G को लेकर कुछ समय से टीज़र आदि आ रहे हैं।
हालाँकि कुछ समय पहले आये टीज़र आदि में फोन के नाम को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी, इसी कारण लोगों को लग रहा था कि इस मोबाइल फोन को यानी Realme के आगामी फोन को Realme GT Neo के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर हम Realme GT Neo की चर्चा करें तो यह चीन में एक मात्र ऐसा मोबाइल फोन है जिसे Dimensity 1200 पर लॉन्च किया गया था, हालाँकि इंडिया के लिए Realme के हमेशा से ही कुछ अलग प्लान रहे हैं।
Realme India और यूरोप के हेड Madhav Seth ने अपने एक ट्विट में एक फोटो साझा की है जो Realme X7 Max 5G के रिटेल बॉक्स की लग रही है। हालाँकि इस बॉक्स को कुछ इस तरह से रखा गया है कि इसपर फोन के नाम को सही प्रकार से देखा नहीं जा सकता है। हालाँकि इसी दौरान Realme की ओर से एक माइक्रोसाइट को भी जारी किया है, जो न केवल फोन के नाम से पर्दा उठा रही है, बल्कि प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी दे रही है।
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1395235374302040064?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा Realme की ओर से AnTuTu बेंचमार्क के स्कोर भी जारी किये गए हैं जो Dimensity 1200 प्रोसेसर के हैं। यह 700-600 से ज्यादा हैं। यह एक हाई-एंड फोन के लिए एक बढ़िया बात भी कही जा सकती है। हालाँकि Realme की ओर से अभी तक कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि Realme X7 Max 5G को मिड-रेंज में ही लॉन्च किया जा सकता है।