Realme X7 Max 5G और नए Realme Smart TV 4K ने आज भारतीय बाज़ार में एंट्री ले ली है। Realme X7 Max 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रॉसेसर और AMOLED डिस्प्ले से लैस है। स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और 4 जून से इसे सेल में लाया जाएगा।
Realme X7 Max 5G को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत Rs 26,999 है। इसके अलावा फोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 29,999 में आया है। फोन को ब्लैक व सिल्वर कलर विकल्प में पेश किया गया है। नए स्मार्टफोन को Realme वैबसाइट व फ्लिपकार्ट पर 4 जून को पेश किया जाएगा।
Realme X7 Max 5G में 6.43 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर AMOLED फुल स्क्रीन है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 360 Hz और इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1000 निट्स है। फोन ओक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम व 12GB रैम का साथ दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो आपको दो विकल्प 128GB और 256GB विकल्प मिल रहे हैं।
Realme X7 Max में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें 64MP का Sony IMX682 सेन्सर मिल रहा है आर इसके अलावा डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा व 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर मिल रहा है। डिवाइस में 4500 mAh की बैटरी मिल रही है जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस को वॉटर स्प्लेशेस से बचाने के लिए IPX4 रेटिंग दी गई है। फोन को डॉल्बी एटमोस और Hi-Res सर्टिफिकेशन दिया गया है।