आज Realme X7 5G मोबाइल फोन को पहली बार सेल के लिए लाया जाने वाला है। आपको बता देते है कि Realme X7 5G मोबाइल फोन की यह सेल पहली दफा Flipkart के अलावा Realme India की आधिकारिक वेबसाइट पर भी होने वाली है। सेल के लिए जो समय रखा गया है, वह दोपहर 12 बजे का है। इसका मतलब है कि आज Realme के बेहद ही सस्ते 5G मोबाइल फोन Realme X7 5G को सेल के लिए दोपहर 12 बजे Flipkart पर Realme India के वेबसाइट पर लाया जाने वाला है। अगर Realme X7 5G के कुछ सबसे बढ़िया फीचर की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में सबसे पहले तो आपको कम कीमत में 5G सपोर्ट मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 8GB की रैम के अलावा 128GB की स्टोरेज मिल रही है। आइये अब जानते है कि आखिर आप इस मोबाइल फोन को किन ऑफर्स, किस डिस्काउंट और किस कीमत में खरीद सकते हैं।
Realme X7 5G मोबाइल फोन को आज दोपहर 12 बजे सेल ले लिए लाया जाने वाला है, इस मोबाइल फोन को आज दोपहर Flipkart और Realme India की वेबसाइट के माध्यम से सेल पर लाया जाने वाला है। आपको बता देते है कि Realme X7 5G को दो अलग अलग वैरिएंट में लिया जा सकता है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 19,999 है, हालाँकि अगर आप इसके एक अन्य मॉडल जिसका जिक्र हम ऊपर कर चुके हैं, उसे आप 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में मात्र Rs 21,999 में ले सकते हैं। अब आपको बता देते है कि आप अगर इस मोबाइल फोन को Axis Bank Credit card, Debit Card के माध्यम से लेते हैं तो आपको Rs 1500 का ऑफ मिलने वाला है। हालाँकि सेल में आपको नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है।
Realme X7 में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो AMOLED पैनल है और इसके टॉप पर पंच-होल दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल रहा है।
Realme X7 को MediaTek Dimensity 800U प्रॉसेसर के साथ लाया गया है जो कि ओक्टा-कोर CPU है और इसे Mali0G57 GPU के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme X7 में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है और इसके साथ ही एक 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। डिवाइस के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। रियर कैमरा से आप 30FPS पर 4K रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
Realme X7 में 4,310mAh की बैटरी दी गई है जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और इसे 65W फास्ट चार्जिंग अडाप्टर के साथ पैक किया गया है। रियलमी का दावा है कि यह फोन को 47 मिनट में पूरा चार्ज कर सकता है।