Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G मोबाइल फोंस के स्पेसिफ़िकेशन्स लॉन्च से पहले ही इंडिया की कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सामने आये हैं। आपको बता देते है कि इन स्पेक्स से साफ़ नजर आ रहा है कि यह मोबाइल फोंस यानी Realme X7 5G मोबाइल फोन Realme V15 के जैसे स्पेक्स के साथ लॉन्च होने जा रहा है। इस मोबाइल फोन चीन में अभी हाल ही में लॉन्च किया जा चुका है। Realme X7 5G मोबाइल फोन में आपको MediaTek DImensity U800 प्रोसेसर आपको मिलने वाला है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी नजर आने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा Realme X7 Pro 5G को भी लॉन्च किया जाने वाला है। इन फोंस को इंडिया के बाजार में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला है।
Realme India की वेबसाइट से जानकारी मिल रही है कि Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G मोबाइल फोंस में क्या मिलने वाला है। आपको बता देते है कि Realme X7 5G को लेकर टीज़र सामने आ रहा है, जिसके अनुसार Realme V15 जैसे स्पेक्स और फीचर इस मोबाइल फोन में नजर आने वाले हैं। आपको बता देते है कि Realme V15 में हम यह भी देख चुके हैं कि इस फोन को ग्रेडिएंट नेब्यूला कलर फिनिश में लॉन्च किया जा चुका है, ऐसा ही कुछ हम Realme X7 5G में भी देखने वाले हैं।
आपको बता देते है कि Realme X7 Pro 5G मोबाइल फोन को Realme X7 5G के साथ इंडिया में 4 फरवरी को दोपहर 12:30Pm पर लॉन्च किया जाने वाला है, ऐसा ही कुछ Flipkart के माध्यम से सामने आये एक टीज़र से भी सामने आ रहा है, इन फोंस को Flipkart के माध्यम से उपलब्ध कराया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि अभी हाल ही में Realme X7 Pro और Realme X7 को लेकर कुछ जानकारी सामने आई थी।
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1352156520331534336?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता देते है कि इसके पहले भी एक लीक सामने आया था, जिसके अनुसार Realme X7 को इंडिया में दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जाने वाला है, आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को इंडिया में 6GB रैम और 8GB रैम मॉडल में उतारा जा सकता है। हालाँकि आपको बता देते है कि स्टोरेज के तौर पर आपको एक ही यानी 128GB स्टोरेज मॉडल मिलने वाला है।
https://twitter.com/byhimanshu/status/1352848843717496832?ref_src=twsrc%5Etfw
Realme X7 मोबाइल फोन को आप नेब्यूला और स्पेस सिल्वर रंगों में खरीद सकते हैं। आपको बता देते है कि इसके अलावा Realme X7 Pro मोबाइल फोन को भी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में उतारा जा सकता है। इसके अलावा Realme X7 Pro मोबाइल फोन में आपको कई कलर ऑप्शन भी मिलने वाले हैं, जैसे आपको यह फोन मिस्टिक ब्लैक और फैंटेसी रंगों में खरीद सकते हैं। हालाँकि किसी भी लीक में Realme X7 और Realme X7 Pro के प्राइस के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
Realme X7 मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.4-इंच की FHD+ डिस्प्ले AMOLED पैनल के साथ मिल रही है, इस मोबाइल फोन में आपको गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। फोन में आपको ओक्टा-कोर Dimensity 800U प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 8Gb तक की रैम मिल रही है।
कैमरा आदि की बात करें तो Realme X7 में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फ़ोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में एक 2MP का ब्लैक और वाइट पोर्ट्रेट सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर एक 32MP का सेंसर मिल रहा है। Realme X7 की बात करें तो यह मोबाइल फोन 128GB UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आ रहा है, इसके अलावा कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको 4G LTE, Dual band Wi-Fi और Blueooth 5.1, GPS, USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है। आपको बता देते हैं कि Realme X7 मोबाइल फोन में आपको एक 4300mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसे कंपनी की ओर से 65W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ फोन में रखा गया है।
इसके अलावा अगर हम Realme X7 Pro मोबाइल फोन पर गौर करें तो आपको बता देते है कि इसमें आपको एक 6.55-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर Dimensity 1000+ प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में आपको 8GB तक की रैम मिल रही है।
Realme X7 Pro के कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस कैमरा सेटअप में एक 64MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी आपको इसमें देखने को मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फ़ो में आपको एक 2MP का ब्लैक और वाइट पोर्टेट सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है, फोन के फ्रंट पर आपको एक 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। Realme X7 Pro मोबाइल फोन में आपको 256GB तक की UFS 2.1 स्टोरेज मिल रही है, इसके अलावा फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन भी काफी ज्यादा हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसमें कंपनी की ओर से 65W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है।