Nubia के बाद अब Realme ने अपना नया 5G स्मार्टफोन चीन में मिड-रेंज फोन के तहत लॉन्च किया है। Realme X50m नाम से आए इस फोन को कंपनी की X50 सीरीज़ में तीसरे फोन के रूप में लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में X50 5G और X50 Pro 5G फोंस लॉन्च हो चुके हैं। इस डिवाइस को हाल ही में TENAA पर RMX2142 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था।
Realme X50m की ख़ासियत की बात करें तो किफ़ायती कीमत में यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले, 30W फास्ट चार्जिंग और बढ़िया कैमरा सेटअप ऑफर करता है।
Realme X50m में 6.57 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट, फुल HD रेज़ोल्यूशन तथा 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करती है। स्नैपड्रैगन 765G द्वार संचालित है जिसे 6GB और 8GB रैम दी गई है तथा स्टोरेज के मामले में 128GB स्टोरेज विकल्प मिल रहा है।
Realme X50m 5G को 4200mAh की बैटरी के साथ उतारा गया है और फोन 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है और कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 70% तक बैटरी चार्ज कर सकती है। रियलमी ने डिवाइस को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर के सत्श उतारा गया है।
डिस्प्ले, चिपसेट और बैटरी X50 5G कि याद दिलाते हैं और कैमरा डिपार्टमेंट में अपग्रेड देखा गया है। फोन को ड्यूल कैमरा पंच-होल डिज़ाइन दिया गया है। डिवाइस के बैक पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड लेंस और दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और मोनोक्रोम कैमरा मिलते हैं। रियर कैमरा 30fps पर 4K शूट कर सकता है जबकि फ्रंट कैमरा 30fps पर 1080p विडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
फोन Realme UI के साथ Android 10 पर काम करता है। चीनी कंपनी ने ऑडियो पर काम किया है और Hi-Res ऑडियो और डॉल्बी पेनरोमिक साउंड इफैक्ट सपोर्ट करता है।
Realme X50m के 6GB रैम वेरिएंट का दाम RMB 1,999 (लगभगINR 21,500) रखा गया है और डिवाइस के 8GB रैम वेरिएंट का दाम RMB 2,299 (लगभग INR 24726) रखा गया है। फोन स्टेरी ब्लू और गैलक्सी व्हाइट रंगों में आया है।
Realme X50G की पहली सेल चीन में 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरू होगी। रियलमी ने अभी फोन की अन्य बाज़ारों में उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।