Realme 7 जनवरी को अपने Realme X50 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। कम्पनी लॉन्च से पहले डिवाइस की कुछ ज़रूरी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की है। Realme X50 5G की लीक हुई स्पेक्स शीट से फोन के कई स्पेक्स का खुलासा हुआ है। अभी इन स्पेक्स को पूरी तरह सही नहीं मना जा सकता है लेकिन हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि डिवाइस में Redmi K30 5G को टक्कर देने के लिए कई दमदार स्पेक्स को ऐड किया जाएगा।
Realme X50 5G में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है जो 1080 x 2400 पिक्सल का फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करेगी। फोन के फ्रंट और रियर साइड पर गोरिला ग्लास 5 पैनल दिया गया है। कम्पनी ने यह भी पुष्टि की है कि डिवाइस में डुअल पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी और सेल्फी के लिए 32+8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
Realme X50 5G पर मिलने वाला क्वाड कैमरा 64 मेगापिक्सल के सैमसंग GW1 प्राइमरी शूटर, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड लेंस, 13 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस (5x हाइब्रिड ज़ूम के साथ) और 2 मेगापिक्सल के सुपर मैक्रो लेंस के साथ आएगा। क्वाड कैमरा में इमेज स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765G मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित होगा जिसे 8GB LPDDR4x रैम के साथ पेयर किया जाएगा। यूज़र्स को डिवाइस में 256GB का UFS 2.1 स्टोरेज मिलेगा और स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। हैंडसेट 4,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है जो 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, डुअल फ्रीक्वेंसी, GPS, USB-C और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा। फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट रीडर भी मिल सकता है। यह हैंडसेट P2i कोटिंग के साथ आ सकता है। इसकी थिकनेस 8.7mm और वज़न 185 ग्राम होगी।
लीक से यह भी पता चला है कि Realme X50 5G में 6GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मिलेगा। इन मॉडल्स की कीमत क्रमश: 2,199 Yuan (~$315), 2,499 Yuan (~$358) और 2,799 Yuan (~$401) रहेगी।