Realme X50 5G के रियर पैनल का हुआ खुलासा, ऐसा होगा डिज़ाइन

HIGHLIGHTS

Realme XT और Realme X2 जैसा होगा डिज़ाइन

क्वाड कैमरा से होगा लैस

Realme X50 5G स्मार्टफोन 7 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी डिवाइस के की-फीचर्स को टीज़ कर चुकी है। लेटेस्ट Weibo पोस्ट के मुताबिक, Realme ने अपने आगामी स्मार्टफोन के बैक पैनल का खुलासा किया गया है।

कंपनी के CMO Xu Qi ने Realme X50 का आधिकारिक रेंडर साझा किया था जिससे डिवाइस के बैक साइड का पता चला था। फोन पोलर कलर में आएगा। रेंडर के मुताबिक, फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो कि Realme XT और Realme X2 की याद दिलाता है।

Realme X50 5G स्मार्टफोन Enhanced VOOC 4.0 Flash Charge तकनीकी के साथ आया है जो डिवाइस को 30 मिनट में 70 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। Realme X50 5G डुयल-चैनल सपोर्ट के साथ आएगा जिसके ज़रिए एक ही समय में Wi-Fi और 5G नेटवर्क काम करते हैं।

पिछले लीक्स और रिपोर्ट के मुताबिक, Realme X50 5G में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिवाइस डुयल पंच-हॉल डिस्प्ले के साथ आएगा। कैमरा की बात करें तो, Realme X50 5G क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें एक 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का शूटर है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा और साथ ही एक 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मिलेगा।

Realme X50 5G Qualcomm Snapdragon 765G 5G चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा जिसे 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसे VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :