Realme X2 VS Redmi Note 8 Pro; कितने अलग हैं ये दोनों स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

Realme X2 को कल ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को Realme XT की तरह ही 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस करके लॉन्च किया गया है

यह स्मार्टफोन अपने स्पेक्स और फीचर्स के दम पर भारतीय बाजार में Redmi Note 8 Pro स्मार्टफ़ोन को सीधी टक्कर दे रहा है

आइये जानते हैं कि आखिर किस डिवाइस में कितना दम है

Realme X2 को कल ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को Realme XT की तरह ही 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस करके लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन अपने स्पेक्स और फीचर्स के दम पर भारतीय बाजार में Redmi Note 8 Pro स्मार्टफ़ोन को सीधी टक्कर दे रहा है, आइये जानते हैं कि आखिर किस डिवाइस में कितना दम है। आपको बता देते हैं कि यह तुलनात्मक अध्धयन हम मात्र स्पेक्स और फीचर्स के आधार पर कर रहा हैं, इस परिणाम में फोंस की टेस्टिंग शामिल नहीं है। हम दोनों ही स्मार्टफोंस के स्पेक्स पर नजर डालने वाले हैं, और इसी आधार पर आपको बताने वाले हैं कि आखिर इन दोनों ही स्मार्टफोंस में स्पेक्स के आधार पर क्या अंतर है, हालाँकि इसके पहले कि हम इस बारे में जानकारी देना शुरू करें आपको इन दोनों ही फोंस की कीमत से पहले अवगत करा देते हैं। 

Realme X2 प्राइस इन इंडिया

Realme X2 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 16,999 में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को Rs 18,999 में लिया जा सकता है, इसके अलावा इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज को मात्र Rs 19,999 में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन की सेल 20 दिसम्बर को होने वाली है। यह सेल फ्लिप्कार्ट और Realme.com पर दोपहर 12:00PM पर शुरू होने वाली है, इसके अलावा आप इसे ऑफलाइन बाजार से भी खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत फोन के साथ आपको ICICI बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड्स पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा आपको Rs 11,500 तक के जियो की ओर से बेनेफिट्स भी मिलने वाले हैं।

Redmi Note 8 Pro प्राइस इन इंडिया

Redmi Note 8 Pro की तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट का price Rs 14,999 रखा गया है। इसके अलावा, फोन को 6GB रैम और 8GB रैम के विक्लपों में क्रमश: Rs 15,999 और Rs 17,999 में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही मॉडल्स में 128GB स्टोरेज मिलता है।

Realme X2 Specification and Features

Realme X2 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में तीन अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया है, इसे आप पर्ल ग्रीन, पर्ल ब्लू, और पर्ल वाइट रंगों में ले सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन को एंड्राइड 9 पर आधारित कलरOS 6.1 पर लॉन्च किया गया है। मोबाइल फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिल रहा है, जो आपको 2.2GHz की स्पीड देने में सक्षम है, इस प्रोसेसर को 8nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। 

आपको बता देते हैं कि फोन को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसमें कंपनी की ओर से एड्रेनो 618 ग्राफ़िक कार्ड को भी शामिल किया गया है। फोन को अलग अलग दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लिया जा सकता है, इसे आप 6GB रैम के अलावा 8GB रैम ऑप्शन में भी ले सकते हैं। इसके अलावा फोन में क्रमश: 64GB और 128GB स्टोरेज आपको मिल रही है, जिसे अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो बड़ी आसानी से माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। हालाँकि फोन को 6GB रैम और 64GB स्टोरेज में लिया जा सकता है, इसके अलावा इसे आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में भी ले सकते हैं, साथ ही इस मोबाइल फोन को 8GB और 128GB स्टोरेज में अलग अलग कीमत में जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है लिया जा सकता है। 

इस मोबाइल फोन में यानी Realme X2 में आपको एक 6.4-इंच की 2340×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली सुपर AMOLED स्क्रीन मिल रही है, साथ ही फोन में एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मौजूद है, जो आपको 30W VOOC फ़्लैश चार्ज 4.0 के साथ मिल रही है। कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Realme X2 मोबाइल फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको एक 64MP का मेन कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा आपको इसमें एक 8MP का सुपर वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का सुपर मैक्रो मोड कैमरा भी मिल रहा है। साथ ही फोन में आपको 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा भी मिल रहा है। 

Redmi Note 8 Pro Specification and Features

Redmi Note 8 Pro को औरा डिज़ाइन के साथ लाया गया है और इसकी ख़ासियत 64MP का कैमरा है। डिवाइस को तीन रंगों Gamma Green, Halo White और Shadow Black विकल्प में लाया गया है। स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो फोन को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। 

डिवाइस में 6GB LPDDR4X RAM, 64GB और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज को शामिल किया गया है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट को भी शामिल किया गया है और फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फ़ास्ट चार्जर को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 8 Pro को वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :