Realme X2 स्मार्टफोन को 24 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन में एक 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप होने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि आपको बता देते हैं कि इसके बारे में कई लीक सामने आ चुके हैं, और आज सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में यानी Realme X2 स्मार्टफोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।
आपको बता देते है कि कंपनी की ओर से सोशल मीडिया साइट वेइबो पर एक पोस्टर भी जारी कर दिया है, जिसमें Realme X2 मोबाइल फोन का रियर डिजाईन सामने आ रहा है। अगर आप इस स्मार्टफोन को ध्यान से देख पा रहे हैं तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको Realme XT की झलक मिलने वाली है।
इस मोबाइल फोन के बारे में काफी जानकारी भी सामने आ चुकी है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको स्नेपड्रैगन 730G चिपसेट मिलने वाला है, ऐसा ही कुछ हमने Realme XT मोबाइल फोन में भी देखा है। इसके अलावा इसमें आपको एक 30W की VOOC फ़्लैश चार्ज सपोर्ट भी मिलने वाली है।
हालाँकि अभी तक इस मोबाइल फोन के बारे में इतनी ही जानकारी मौजूद है, अगर आप इस मोबाइल फोन के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आपको इसके लॉन्च तक का इंतज़ार करना होगा।