Realme की ओर से उसका पहला फ्लैगशिप मोबाइल फोन यानी Realme X2 Pro लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को कंपनी की ओर से चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है। आपको बता देते हैं कि मिड-रेंज सेगमेंट में यह कंपनी का पहला मोबाइल फोन है जिसे एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह लॉन्च किया गया है। इस कीमत में यह मोबाइल फोन Redmi K20 Pro को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है। हलांकि इस मोबाइल फोन के चीन में लॉन्च होने से पहले ही कंपनी की ओर से ऐसी घोषणा की जा चुकी है कि इस मोबाइल फोन को भारतीय बाजार में दिसम्बर के महीने में लॉन्च किया जाने वाला है।
Realme X2 Pro मोबाइल फोन को तीन अलग अलग स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि इसका एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को कंपनी की ओर से RMB 2,599 यानी लगभग Rs 25,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को RMB 2,799 यानी लगभग Rs 27,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को RMB 3,199 यानी लगभग Rs 31,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के मास्टर एडिशन को 12GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ RMB 3,299 यानी लगभग Rs 32,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है।
जैसे कि पहले ही कहा जा चुका है कि इस मोबाइल फोन यानी Realme X2 Pro को एक फ्लैगशिप मोबाइल फोन की तरह लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 6.5-इंच की एक Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जो आपको FHD+ रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है। इस मोबाइल फोन में आपको OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro मोबाइल फोंस की तरह ही 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है। मोबाइल फोन को लिक्विड कुलिंग फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि इसमें आपको 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह 50W VOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है।
कैमरा आदि की अगर बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 64MP का मेन कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 13MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।