इसमें कोई भी दोराय नहीं है कि जल्द ही Realme की ओर से उसका आगामी मोबाइल फ़ो लॉन्च किया जाने वाला है, हालाँकि अभी तक इस मोबाइल फोन को लेकर कई बार जानकारी सामने आ चुकी है, हम बात कर रहे हैं Realme X2 Pro स्मार्टफोन की। यह कंपनी की ओर से उसका फ्लैगशिप डिवाइस होने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की लॉन्च डेट के बारे में वेइबो के माध्यम से जानकारी सामने आई है।
अगर हम इस वेइबो पोस्ट पर ध्यान दें तो आपको बता देते है कि Realme X2 Pro मोबाइल फोन को चीन के बाजार में 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को यूरोप के बाजार में ही इसी दिन लॉन्च किया जाने वाला है। अगर हम टीज़र आदि पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि यह लोकल समय के अनुसार, 10:00AM local time यानि लगभग 7:30AM को भारतीय समय के अनुसार लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि Realme X2 Pro के भारत में लॉन्च को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
Realme X2 Pro मोबाइल फोन की स्पेसिफिकेशन्स की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन को लेकर इंडियाशॉप के माध्यम से सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 Plus चिपसेट मिलने वाला है। इसके अलावा यह Realme की ओर से ऐसा पहला मोबाइल फोन होने वाला है, जिसे 90Hz की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी हाल ही में Madhav Seth ने भी ऐसे हिंट दिए हैं कि कंपनी एक 90Hz स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसा लग रहा है कि यह वही फोन है जिसके बारे में लीक सामने आया है। इस मोबाइल फोन में आपको 50W VOOC फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी भी मिलने वाली है।
अगर हम इस मोबाइल फोन के स्पेक्स के एक लीक पर ध्यान दें तो आपको बता देते है कि इसमें आपको एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें आपको स्नेपड्रैगन 855 Plus दिया जाने वाला है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में आपको दो अलग अलग मॉडल भी मिलने वाले हैं। ऐसा ही कुछ हमने Redmi K20 Pro में देखा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट दिया गया है, इसके अलावा इसमें आपको 90Hz की डिस्प्ले और फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी भी मिल रही है।