Realme की ओर से आज भारतीय बाजार में अपने दो नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किये जाने की सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। आपको बता देते हैं कि आप भारतीय बाजार में Realme X2 स्मार्टफोन के साथ Realme Buds Air को भी लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि इस लॉन्च के पहले ही इन प्रोडक्ट्स के कुछ स्पेक्स और फीचर सामने जरुर आये हैं।
Realme X2 और Realme Buds Air आज भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाने वाले हैं, इसमें किसी भी तरह की कोई आशचर्य की बात नहीं है, क्योंकि इसके बारे में पहले से ही सब जानते हैं। आपको बता देते हैं कि Realme X2 स्मार्टफोन को अलग अलग स्टोरेज वैरिएंट में देखा जा सकता है। इस मोबाइल फोन का बेस वैरिएंट आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में मिल सकता है। इस मॉडल की कीमत Rs 19,999 हो सकती है, इसके अलावा अगर हम 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की चर्चा करें तो इसे आप Rs 20,999 की कीमत में ले सकते हैं।
यह मोबाइल फोन 20 दिसम्बर को सेल के लिए जाने वाला है। इसके अलावा अगर हम Realme Buds Air की चर्चा करें तो इसे आप Rs 4,999 की कीमत में ले सकते हैं, यह जानकारी फ्लिप्कार्ट की एक लिस्टिंग पेज से मिली है। आज इन प्रोडक्ट्स के लॉन्च इवेंट को भारत में लाइव स्ट्रीम किया जाने वाला है, यह लाइव स्ट्रीमिंग 12:30 PM पर शुरू होने वाली है, इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, कंपनी के YouTube Channel और Facebook के माध्यम से देख सकते हैं।
Realme X2 को 6.4 इंच की S-AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसके टॉप पर एक ड्यूड्रॉप नौच मौजूद है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और डिस्प्ले 1080 x 2340 पिक्सल का फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। हैंडसेट का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.1 प्रतिशत है।
Realme X2 कम्पनी की ओर से पहला फोन है जो 8nm स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ आया है जो 2.2 GHz पर क्लोक्ड है। डिवाइस को 6GB और 8GB LPDDR4X RAM विकल्प के साथ उतारा गया है तथा स्टोरेज के लिए 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज दिया गया है, हालांकि, 256GB स्टोरेज विकल्प अभी सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। Realme X2 में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Realme X2 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फोन के बैक पर क्वैड कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 सेंसर दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.8 है, जिससे यूज़र्स 9280 x 6944 पिक्सल की अल्ट्रा-हाई रेज़ोल्यूशन तस्वीरें शूट कर सकते हैं। इसके अलावा, कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सुपरवाइड लेंस मौजूद है और इसका अपर्चर f/2.25 है, वहीं अन्य दो कैमरा सेटअप में एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। Realme X2 30fps पर 4K विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है। फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप में विडियो रिकॉर्डिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट दिया गया है।
स्मार्टफोन को एंड्राइड 9 पाई पर आधारित कस्टम-मेड ColorOS 6.1 पर रखा गया है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए Realme X2 में फ्रेम बूस्ट 2.0 और टच बूस्ट 2.0 को शामिल किया गया है। Realme X2 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। यह कम्पनी का पहला फोन है जिसे OPPO की 30W VOOC 4.0 फ़्लैश चार्ज तकनीक के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में डुअल-सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS, NFC, USB-C और 3.5mm ऑडियो जैक को शामिल किया गया है।