Realme X VS Redmi K20 VS Vivo Z1 Pro VS Moto One Vision: स्पेक्स के बीच बड़ी तुलना

अभी पिछले एक महीने के दौरान भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोंस को जैसे Realme X, Vivo Z1 Pro और Motorola One Vision को लॉन्च किया गया है, इसके अलावा अब Redmi K20 मोबाइल फोन को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते हैं कि Realme X और Moto One Vision मोबाइल फोंस को भारत में लॉन्च करने से पहले कई अलग अलग बाजारों में पेश किया जा चुका है। आपको बता देते हैं कि आप Vivo Z1 Pro मोबाइल फोन को Flipkart के माध्यम से Rs 16,990 की कीमत में खरीद सकते हैं। साथ ही अगर हम Redmi K20 और इसी पीढ़ी के एक एक अन्य मोबाइल फोन यानी Redmi K20 Pro को भी आज भारतीय बाजार में लॉन्च से पहले चीन में बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है। आज हम भारत में लॉन्च हो चुके इन सब ही मोबाइल फोंस के बीच स्पेक्स की तुलना करके देखने वाले हैं, और आपको बताने वाले हैं कि आखिर यह सभी फोंस एक दूसरे से कितने अलग हैं। 

डिस्प्ले और डिजाईन

अगर हम Realme X मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.53-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो से लैस है। इसके अलावा यह एक 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है। इसके अलावा इसमें मौजूद पॉप-अप कैमरा के चलते इस मोबाइल फोन में आपको 91.2 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलता है। हालाँकि इसके अलावा अगर हम Redmi K20 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन के चीनी वैरिएंट में आपको एक FHD+ 6.39-इंच की Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, जिसका रेजोल्यूशन पिछले मोबाइल की तरह ही है। इसके अलावा यह एक एज-टू-एज स्क्रीन है, जो 91.6 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दे रही है। इसके अलावा इसमें आपको एक पॉप-अप कैमरा मैकेनिज्म मिल रहा है। 

वहीँ अगर हम Vivo Z1 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.53-इंच की एक FHD+ स्क्रीन मिल रही है, जो रेजोल्यूशन के मामले में पिछले स्मार्टफोंस के ही समान है। हालाँकि इसके लावा इसमें आपको एक IPS डिस्प्ले मिल रही है। जिसमें आपको एक पंच-होल सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही अगर हम Motorola One Vision मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक 6.3-इंच की LTPS IPS LCD स्क्रीन मिल रही है, जो 1080×2520 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसके अलावा इसमें आपको 82.5 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिल रहा है। 

परफॉरमेंस

इस मामले में हम सबसे पहले Realme X की ही बात करने वाले हैं, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट मिल रहा है। इसके अलावा Redmi K20 मोबाइल फोन के चीनी वैरिएंट में भी आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 730 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ ही यह गेम टर्बो 2.0 के साथ आता है। हालाँकि इतना ही नहीं अगर हम Vivo Z1 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करते हैं तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को कंपनी की ओर से एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ लॉन्च किया ग्या है। हालाँकि इसमें आपको एक बढ़िया फीचर ये मिल रहा है कि इसमें एक गेम क्यूब और इ-स्पोर्ट्स मोड है। इसके अलावा Motorola के इस डिवाइस में आपको सैमसंग का Exynos 9609 चिपसेट मिल रहा है। 

मैमोरी और स्टोरेज

Realme X मोबाइल फोन को दो अलग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक 4GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के एक मास्टर एडिशन भी लॉन्च किया गया है, जो अनियन और गार्लिक ग्रेडिएंट में 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन का एक स्पेशल स्पाइडरमैन स्पेशल एडिशन भी पेश किया गया है, जो 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा अगर हम Redmi K20 के चीनी मॉडल की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 6GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को आप 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। 

हालाँकि इसके अलावा अगर हम Vivo Z1 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करिएँ तो इसे कंपनी की ओर से अलग अलग तीन रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, इसे अआप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अगर हम Motorola One Vision मोबाइल फोन की चर्चा करते हैं तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको मात्र एक ही स्टोरेज वैरिएंट मिल रहा है, जो इसका 4GB रैम और 128GB मॉडल है। 

कैमरा

कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको यानी Realme X में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो एक 48MP सोनी IMZ586 सेंसर से लैस है, इसके अलावा इसमें आपको एक 5MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। अगर हम Redmi K20 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो यह मोबाइल फोन एक ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें आपको एक 48MP का सोनी IMX582 सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबोले फोन में आपको एक 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है, साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का सेंसर भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 20MP सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। 

Vivo Z1 pro मोबाइल फोन में भी आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का सेकेंडरी सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। हालांकि इतना ही नहीं आपको इस मोबाइल फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। 

इसके अलावा Realme X की तरह ही Moto One Vision मोबाइल फोन में भी आपको बैक पैनल पर दो कैमरा यानी एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का सैमसंग द्वारा निर्मित सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 5MP का सेकेंडरी सेंसर भी मिल रहा है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 25MP का सेल्फी यूनिट भी मिल रहा है, जो क्वाड-पिक्सल तकनीकी से लैस है। 

बैटरी और अन्य फीचर्स

Realme X मोबाइल फोन में आपको एक 3745mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 20W की VOOC चार्ज तकनीकी को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, साथ ही यह एंड्राइड पाई पर आधारित कलरOS 6 पर चलता है। हालाँकि अगर हम Redmi K20 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, यह 18W की फ़ास्ट चार्ज तकनीकी से लैस है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में भी आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। 

अगर हम Vivo Z1 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी 18W की फ़ास्ट चार्ज तकनीकी के साथ दी गई है। इसके अलावा यह मोबाइल फोन एंड्राइड 9 पर आधारित फनटचOS 9 पर चलता है। इसके अलावा अगर हम Moto One Vision मोबाइल फोन की चर्चा करें तो यह एंड्राइड वन पर चलता है, इसके अलावा इसमें आपको एक 3500mAh क्षमता की 15W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :