जहां शाओमी ने हाल ही में 64-megapixel camera phone की बात की और New Delhi में गुरूवार को इसी से जुड़ा इवेंट रखा था। इवेंट में कंपनी ने जानकारी भी दी कि वह Realme series, Realme Pro series, और Realme X series के तहत क्वाड कैमरा फ़ोन्स लॉन्च करेगी। Realme ने इस बात की भी घोषणा की कि वह अपना पहला 64-megapixel कैमरा स्मार्टफोन इस साल दिवाली से पहले ही लॉन्च करेगा। इसका मतलब यह है कि 27 अक्टूबर से पहले ही कंपनी फ़ोन को लॉन्च कर सकती है।
इवेंट के दौरान Realme ने 64-megapixel फोन के बारे में कुछ ख़ास डीटेल्स नहीं दी हैं। कंपनी ने बताया है कि अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 सेंसर इस्तेमाल करेगी।
इससे पहले कंपनी ने आधिकारिक ट्विटर पर एक पोस्ट टीज़ किया था जिसके मुताबिक Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस होंगे। वहीँ उम्मीद यह भी है कि Realme X के अपग्रेडेड वर्ज़न में भी 64-megapixel सेंसर और चार रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन में 64 मेगापिक्सल मोड होगा जिसकी मदद से यूज़र्स 64 मेगापिक्सल की तस्वीरें ले सकेंगे। रियलमी ने वहीँ क्वाड कैमरा सेटअप के बारे में बताया कि मरा सेटअप सुपर वाइड एंगल फोटोग्राफी सपोर्ट, 2x टेलीफोटो लेंस, 'अल्ट्रा मैक्रो' फोटोग्राफी सपोर्ट और एक्सपर्ट मोड के साथ पेश किया जायेगा।