Qualcomm ने स्नैपड्रैगन 865, 765 और 765 5G लेटेस्ट मोबाइल प्लेटफार्म से पर्दा उठा दिया है। Nokia, Oppo, Xiaomi और Motorola जैसे ब्रांड्स ने नए चिपसेट के साथ अपने फोन लाने की घोषणा कर दी है और अब रियलमी भी पीछे नहीं रहा है। Realme ने ऐलान किया है कि कम्पनी दो नए स्मार्टफोंस को स्नैपड्रैगन 865 और 765G SoCs के साथ लॉन्च करेगी। Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने Weibo पर घोषणा की है कि Realme पहली कम्पनी होगी जो स्नैपड्रैगन 865 और 765G द्वारा संचालित फोन पेश करेगी।
Xiaomi ने भी पुष्टि की है कि कम्पनी अपना Mi 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 865 SoC के साथ 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। Oppo ने भी ऐलान किया है कि 2020 की पहली तिमाही में कम्पनी अपना स्नैपड्रैगन 865 द्वारा संचालित फोन लाएगी।
5G नेटवर्क के लॉन्च होने से पहले ही सभी स्मार्टफोन निर्माता 5G बैंडवैगन में शामिल होने की तैयारी में लग गए हैं। ऊपर बताए गए प होन्स जल्द आने वाले महीनों में चीन में लॉन्च हो सकते हैं। यह देखना होगा कि डिवाइसेज़ को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा।
हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, Realme X50 को 90Hz की 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा और डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 SoC द्वारा संचालित होगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा और फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की भी सम्भावना है जिसमें एक 60 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर, 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट लेंस मिलेंगे। Realme X50 में डुअल सेल्फी कैमरा मिलने वाला है जिसमें एक 32 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा मिलेगा।