Realme का तगड़ा फोन लॉन्च, 14000 रुपये में 5G सपोर्ट और Dimensity 700 पावर्ड प्रोसेसर से लैस

HIGHLIGHTS

Realme की ओर से एक नए 5G फोन को लॉन्च कर दिया गया है

Realme V11 मोबाइल फोन में आपको Rs 15000 के अंदर ही यह सब मिल रहा है

Realme V11 को इतनी कम कीमत में 5G सपोर्ट के साथ साथ मीडियाटेक का धांसू चिपसेट भी है

Realme V11 5G स्मार्टफोन को कंपनी के नए अफोर्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फ़ोन को अभी के लिए मात्र चीन के बाजार में ही उपलब्ध कराया गया है। यह V सीरीज के नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन को अभी मात्र चीन के लिए ही लॉन्च किया गया है, हालाँकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को अलग अलग बाजारों में अलग अलग नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी के लिए Realme V11 5G को चीन के लिए ही लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक DImensity 700 चिपसेट मिल रहा है, जो 5G सपोर्ट से लैस है, यह एक लो-एंड मोबाइल फोन है। 

Realme V11 5G का प्राइस

Realme V11 5G मोबाइल फोन को एक ही सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। आपको बता देती है कि इसकी कीमत CNY 1,199 यानी भारत में इसकी कीमत का अगर अनुवाद करें तो यह लगभग Rs 14000 के आसपास होता है। इस मोबाइल फोन को वाइब्रेंट ब्लू और क्वाइट ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन को कई अलग अलग चैनल्स के माध्यम से अभी चीन में ऑनलाइन ख़रीदा जा सकता है। 

Realme V11 5G के स्पेसिफ़िकेशन और फीचर्स

Realme V11 मोबाइल फोन में आपको एक ओक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 4GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिल रही है। यह लाइट मल्टीटास्किंग में बढ़िया काम करता है। फोन में आपको एक 6.52-इंच की 720p LCD डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फ़ोन में आपको एक वाटरड्राप नौच मिल ही है। इसके अलावा फोन में आपको नौच के अंदर एक 8MP का कैमरा मिल रहा है, जो AI क्षमताओं से लैस है। फोन को एंड्राइड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर लॉन्च किया गया है। 

अगर हम फोटोग्राफी के लिए फोन में मौजूद कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि Relame V11 5G मोबाइल फोन में आपको बेक पर एक नया ही डिजाईन मिल रहा है। इस मोबाइल फोन का डिजाईन अभी हाल ही में आये Vivo के स्मार्टफोन से काफी मिलता जुलता है। फोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहे हैं, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का एक डेप्थ सेंसर भी इसमें आपको LED फ़्लैश भी मिल रही है। 

Realme V11 मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक USB-C पोर्ट मिल रहा है। फोन में आपको एक 3.5mm का हेडफोन जैक मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, और 5G सपोर्ट मिल रहा है। Realme V11 5G फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। 

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :