Realme Days Sale का आखिरी दिन आ गया है जिसकी शुरुआत 15 फरवरी को Flipkart पर हुई थी। आज यानि 19 फरवरी को सेल का आखिरी दिन आ गया है और आप अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। आज रियलमी की सेल में Realme X3 SuperZoom को Rs 4000 के डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। चलिए जानते हैं पूरे ऑफर के बारे में…
Realme X3 SuperZoom को आज Rs 4000 के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट को 23,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इस कीमत में आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। डिवाइस के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को आप 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन आर्कटिक व्हाइट और ग्लैशियर ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। डिवाइस को खरीदने के लिए एक्स्चेंज ऑफर और नो कोस्ट EMI ऑफर भी उपलब्ध है।
Realme X3 SuperZoom और रेगुलर Realme X3 में अधिक अंतर नहीं है। हालांकि, कैमरा की ज़ूम क्षमताओं में अंतर देखा जा सकता है। Realme X3 SuperZoom और Realme X3 स्नैपड्रैगन 855+ द्वारा संचालित है। यह थोड़ा अजीब है कि नए स्मार्टफोंस को पिछले साल के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ उतारा गया है। Snapdragon 855+ प्रॉसेसर 7nm मैनुफेक्चुरिंग प्रोसैस पर तैयार चिपसेट है और इसे Adreno 640 GPU के साथ पेयर किया गया है।
दोनों फोंस LPDDR4X रैम और UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आए हैं। फोन में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है और यह 120Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। रियलमी का दावा है कि फोन 90.5% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और कोर्निंग गोरीला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आया है। डिवाइस में 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।