Realme Q3 series को बहुत जल्द आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन कई दिनों से लीक्स और रूमर्स में देखा गया है। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने आगामी फोन को टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। अभी लॉन्च की तारीख का पता नहीं चला है लेकिन एक नए लीक से स्मार्टफोन की कीमत और स्पेक्स ज़रूर लीक हुए हैं।
एक नए लीक से पता चला है कि Realme Q3 पिछली जनरेशन के फोन से अपग्रेडेड वर्जन होगा और यह मीडियाटेक डायमेंसिटी चिपसेट द्वारा संचालित होगा।
लीक से यह खुलासा भी हुआ है कि आगामी Realme Q3 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगा और यह डिवाइस 4,500mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। एक पिछले लीक से संकेत मिले थे कि फोन को 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा।
स्पेक्स के अलावा, लीक से Realme Q के डिज़ाइन का भी पता चला है। जहां तक डिज़ाइन की बात है, फोन काफी हद तक रियलमी के लॉन्च हुए नए फोंस से मिलता है जिनमें बैक पैनल पर बड़ा ब्रांड लोगो मौजूद है। लीक के मुताबिक, फोन के फ्रंट पर होल-पंच कट आउट मिलेगा जिसमें फ्रंट कैमरा और क्वाड रियर कैमरा मिलेगा।
Realme Q3 की कीमत भी लीक हुई है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, रियलमी के इस फोन की कीमत CNY 2,000, यानि करीब Rs 23,000 होगी।
अभी यह साफ नहीं है कि फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता फिलहाल इस फोन को अपनी होम मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। अभी लॉन्च की तारीख सामने आना बाकी है।