Realme Q3 सीरीज को चीन में कल यानि 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने वेबो पर एक पोस्ट जारी किया है जिससे यह जानकारी साझा की है। लॉन्च के कुछ दिन पहले Realme Q3 Pro की एक झलक TENAA और Geekbench पर देखी गई थी। वहीं, Realme Q3 के कुछ स्पेक्स का भी खुलासा हुआ है। रियलमी के इंडस्ट्रिअल डिजाइन डायरेक्टर शियांघाई सिरे ने खुलासा किया है कि सीरीज़ में फ्लोर्रोसेंट कलर विकल्प ब दिया जाएगा जो अंधेरे में भी चमकेगा। कंपनी द्वारा की टीज़ गई फोटो के मुताबिक फोन का कलर विकल्प Realme 8 Pro के चमकदार येलो कलर से मिलता जुलता है।
Realme Q3 सीरीज के लॉन्च की घोषणा वेबो पर की गई है। अभी सीरीज़ में कितने मॉडल्स आएंगे इसका पता नहीं है। कंपनी के एक एक्सिक्यूटिव ने बताया कि इस सीरीज में स्मार्टफोन का कलर ऑप्शन फ्लोरोसेन्ट भी होगा जिससे फोन अंधेरे में जुगनू की तरह चमकेगा।
TENAA लिस्टिंग को टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा वेबो और मुकुल शर्मा द्वारा ट्विटर पर देखा गया था। Realme Q3 Pro का मॉडल नंबर RMX2205 है। इस फोन में 6.43 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और यह 4,400mAh की बैटरी से लैस होगा। स्मार्टफोन एंडरोइड 11 पर लॉन्च किया जाएगा और इसका डायमेन्शन 158.5×73.3×8.4mm होगा। लिस्टिंग में कहा गया है कि स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है।
MySmartPrice द्वारा Realme Q3 Pro की Geekbench लिस्टिंग भी है। इस लिस्टिंग में भी स्मार्टफोन का वही मॉडल नंबर है जो TENAA पर देखा गया था। रियलमी के इस स्मार्टफोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर टेस्ट में 856 और मल्टी कोर टेस्ट में 3,538 स्कोर प्राप्त हुआ है। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन ARM MT6891Z से लैस है जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 SoC का ही कोडनेम है। स्मार्टफोन में 8GB रैम मिल सकती है।