Realme ने 31 मई को भारत में नया 5G फोन Realme X7 Max 5G को लॉन्च किया है जो मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 SoC द्वारा संचालित है। अब जल्द ही कंपनी एक नए स्मार्टफोन Realme C25s को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो एक बजट फोन के तौर पर आएगा। Realme C25s के स्पेक्स और कीमत ऑनलाइन लीक हुए हैं। स्मार्टफोन को 12 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि Realme C25s में Realme C25 जैसी डिस्प्ले मिलेगी लेकिन आगामी फोन में अपग्रेड कैमरा और प्रॉसेसर मिल सकता है।
Realme C25s को 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G85 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
Realme C25s में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेन्सर व 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेन्सर मिलेगा। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
आगामी Realme C25s को 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है जिसकी कीमत $170 (लगभग 12,300 रुपये) होगी। Realme C25s को मलेशिया के बाज़ार में वॉटर ब्लू और वॉटर ग्रे कलर में पेश किया जाएगा। हालांकि भारतीय बाज़ार में फोन को किस कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा अभी इसका पता नहीं चला है। कीमत की बात करें तो मलेशिया में Realme C25s के 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत MYR 699 (करीब 12,200 रुपये) होगी।