हाल ही में Realme X के एक नए वैरिएंट को स्पॉट किया गया है। TENAA डेटाबेस पर Realme X 256GB storage variant को स्पॉट किया गया है। इसका मतलब यह है कि कंपनी जल्द ही इस नए रेडमी फ़ोन वैरिएंट को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही चीन में TENAA पर स्पॉट होने के बाद में यही उम्मीद है कि इसे सबसे पहले चीन की मार्किट में उतारा जायेगा।
वहीँ इस नए Realme X वैरिएंट को कब तक भारत में लॉन्च किया जायेगा, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। अभी तक इस फ़ोन को 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ ही उपलब्ध कराया गया था। रियलमी X को सबसे पहले मई 2019 में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था और इसके बाद पिछले महीने भारत में उतारा गया है। Realme X की टीना लिस्टिंग को 256 जीबी स्टोरेज के साथ अपडेट किया गया है।
Realme X की शुरूआती कीमत 16,999 रुपये है जिसमें आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। वहीँ फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Realme X स्पेसिफिकेशन्स
Realme X 6.53-इंच की FHD+ स्क्रीन के साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी आपको मिल रहा है। साथ ही आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का रियर सेंसर मिल रहा है, जो एक 5MP के सेकेंडरी कैमरा के साथ काम करने वाला है।
फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट मिल रहा है। यह भारत में दो अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध होने वाला है। फोन को भारत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। अन्य वैरिएंट यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में लिया जा सकता है। फोन में आपको एक 3,765mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। इसे एंड्राइड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया है और यह कलरOS 6 से लैस है।