Realme अपने नए हैंडसेट Realme X7 Max 5G को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस स्मार्टफोन को कंपनी भारत में 31 मई को पेश कर सकती है। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड किया गया है। अगर हम अहम स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 SoC-द्वारा संचालित होगा।
Realme X7 Max 5G की कीमत की बात करें तो Realme X7 Max के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 27,999 होगी जबकि 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 30,999 होगी।
Realme X7 Max 5G फोन को CEO माधव सेठ की ओर से टीज़ किया गया है, इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि फोन में आपको डुअल-टोन ग्रेडिएंट डिजाईन बैक पर इस मोबाइल फोन में मिलने वाला है। इस पिक्चर से सामने आ रहा है कि यह मोबाइल फोन अपने आप में काफी खास होने वाला है। हालाँकि अगर हम प्राइस की भी चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Realme X7 Max 5G मोबाइल फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Rs 27,999 में लॉन्च किया जा सकता है, यह फोन का बेस वैरिएंट होगा, हालाँकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी की ओर से Rs 30,999 में लॉन्च किया जा सकता है।
अगर हम आधिकारिक लिस्टिंग की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि Realme X7 Max 5G मोबाइल फोन में आपको 6nm प्रोसेस पर निर्मित Dimensity 1200 5G प्रोसेसर मिलने वाला है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक FHD+ रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी, यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है।
इसके अलावा Realme X7 Max 5G मोबाइल फोन में आपको एक 50W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता वाली बैटरी भी मिलने वाली है। फोन में आपको एक 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है।