Realme की Narzo स्मार्टफोन सीरीज़ 26 मार्च को लॉन्च होने वाली थी जिसे तेज़ी से फैल रही महामारी कोरोना वायरस के कारण रोक दिया गया है। कंपनी के CEO Madhav Sheth ने घोषणा की थी कि रियलमी इन नए स्मार्टफोंस की सेल को रोका जा रहा है लेकिन अब ट्वीट के ज़रिए ही उन्होंने बताया है कि आगामी सभी लॉन्च को रोका जा रहा है जिसमें Narzo सीरीज़ भी शामिल है। Sheth ने अपने पहले ट्वीट में यह भी बताया कि सरकार के अगले नोटिस आने तक रियलमी की मेक इन इंडिया मैनुफेक्चुरिंग फैसिलिटी बंद रहेंगी। आखिर में उन्होंगे बताया कि, रियलमी के कर्मचारियों को वर्क फ्रोम होम की सुविधा मिलेगी।
पहले ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 26 मार्च को डिवाइसेज़ पेश कर दे और अगले महीने से सेल देश भर में लोकडाउन हटने के बाद सेल में लाया जाए। हालांकि, अब कंपनी ने लॉन्च को कैन्सल करने की घोषणा कर दी है। Realme की मेक इन इंडिया फैसिलिटी बंद रहेंगी। इस समय पूरे देश में सम्पूर्ण लोकडाउन कर दिया है।
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1242672434433540101?ref_src=twsrc%5Etfw
टिप्स्टर ईशान अगरवाल के मुताबिक, Realme Nazro 10 को RMX2040 मॉडल नंबर दिया गया है। टिप्स्टर ने आगामी स्मार्टफोन की लाइव इमेज भी साझा की है। इमेज से पता चलता है कि फोन में एक वॉटर ड्रॉप नौच डिज़ाइन दिया जाएगा और बेज़ेल्स न के बराबर होंगे। पॉवर बटन फोन के दाएं किनारे पर मिलेंगे जबकि वॉल्यूम कंट्रोल लेफ्ट साइड पर रहेंगे।
इसके अलावा, टिप्स्टर का दावा है कि आगामी स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। यह प्रॉसेसर हाल ही में लॉन्च हे Realme 6i जैसा है। इमेज से आगामी स्मार्टफोन के बेंचमार्क स्कोर का भी पता चलता है और बताया जा रहा है कि फोन का दाम Rs 15,000 के अंदर रहेगा।
Realme ने यह पहले ही खुलासा कर दिया है कि आगामी फोन गेमिंग-सेंट्रिक चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 5000mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा जो क्विक चार्ज सपोर्ट कर सकती है।