#image_title
Realme 6 जुलाई दोपहर 12 बजे अपनी Narzo 60 Series 5G को भारत में लॉन्च करने वाला है। लाइनअप में Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G फोंस आएंगे। ब्रांड माइक्रोसाइट और ट्विटर पर इसके खास स्पेक्स को टीज़ कर चुका है। अब आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन के रैम और स्टॉरिज की जानकारी टीज़ हुई है और साथ ही आगामी सीरीज की प्री-बुकिंग डीटेल भी सामने आई है।
Realme Narzo के ट्विटर हैंडल से Narzo 60 Series 5G के 1TB स्टॉरिज का पता चला है। इसके अलावा, आधिकारिक वेबसाइट से 12GB रैम और 12GB वर्चुअल रैम का पता चला है। दोनों फोंस को मार्स ऑरेंज और कॉस्ममिक ब्लैक रंगों में पेश किया जा सकता है।
Realme ने Narzo 60 Series 5G की प्री-बुकिंग डीटेल भी साझा कि है जो 6 जुलाई दोपहर 1 बजे से ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न पर शुरू हो जाएगी। ग्राहक Narzo 60 Pro 5G पर 1,500 रुपये और Narzo 60 5G पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। Narzo 60 5G series को प्री-बुक करने पर ग्राहकों को 6 महीने की वारंटी भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 3 vs iQOO Neo 7 Pro: अपकमिंग 5G फोंस की रेस में दो ताबड़तोड़ खिलाड़ी, किसका पलड़ा भारी?
Realme ने पुष्टि की है कि Narzo 60 Series 5G में 120Hz कर्व डिस्प्ले मिलेगी जो 61 डिग्री कर्वेचर और सेंटर अलाइन पंच-होल कटआउट के साथ आएगी।