Realme Narzo 30 के स्पेक्स को गीकबेंच पर देखा गया है। कंपनी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि जल्द ही Narzo 30 को भारत में पेश किया जाएगा। डिवाइस को इंडोनेशिया टेलीकॉम और FCC वैबसाइट पर पिछले हफ्ते लाइव इमेज के साथ देखा गया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन को देश में 4G और 5G वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। अब MySmartPrice ने Realme Narzo 30 के स्पेक्स गीकबेंच पर देखे हैं और यह 4G वेरिएंट हो सकता है। फोन को RMX2156 मॉडल नंबर दिया गया है जो मीडियाटेक हीलियो G-series चिपसेट के साथ आएगा।
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Realme Narzo 30 (RMX2156) मीडियाटेक MT6785V/CD चिपसेट के साथ आएगा जो कि Helio G95 गेमिंग प्रॉसेसर है। चिपसेट को 6GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। स्मार्टफोन एंडरोइड 11 OS पर काम करेगा। यह सभी जानकारी गीकबेंच लिस्टिंग से हाथ लगी है।
लीक हुई लाइव इमेज से पता चला है कि फोन के फ्रंट पर पंच-होल कैमरा और बैक पर ड्यूल-टोन फिनिश दी गई है। FCC लिस्टिंग के मुताबिक,Realme Narzo 30 में 5,000mAh की बैटरी मिलेगा। अन्य स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस 30W फास्ट चार्जिंग और 64एमपी ट्रिपल कैमरा से लैस होगा। अभी फोन के 5G वर्जन के लिए चिपसेट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Realme Narzo 30 भारत में मौजूद Narzo 30A और Narzo 30 Pro स्मार्टफोंस के लाइन अप में शामिल होगा। नाम को देखते हुए, Narzo 30 मौजूदा दो फोंस के बीच आएगा। अभी भारत में Realme Narzo 30 की लॉन्च की तारीख का पता नहीं चला है। कंपनी 8 अप्रैल को Realme C20, C21 और C25 फोंस रिलीज़ करेगी।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है।