Realme ने पिछले साल अपनी नारजो सीरीज़ के तहत कई स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया। कंपनी अब कुछ दिन से अपनी इस सीरीज़ के अगले स्मार्टफोंस को टीज़ कर रही है। आगामी सीरीज़ Narzo 30 सीरीज होगी। इन स्मार्टफोंस को फरवरी के आखिरी हफ्ते में ल्लोंच किए जाने की उम्मीद है और माना जा रहा है कि सीरीज़ का एक फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा।
Realme Narzo 30 सीरीज़ लगातार चर्चा में है लेकिन अभी इन फोंस के बारे में अधिक डीटेल सामने नहीं आई है। हाल ही में रियलमी ने फैंस से Narzo 30 स्मार्टफोन के लिए रीटेल बॉक्स चुनने के लिए कहा था। कंपनी ने यह बताया है कि किस डिज़ाइन को अधिक पसंद किया गया। स्टैंडर्ड Narzo 30 के बारे में अभी कुछ सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि यह RMX3085 होगा जो मीडियाटेक हीलियो G95 प्रॉसेसर के साथ गीकबेंच पर दिखा था। उम्मीद है कि ये 4G स्मार्टफोन होगा।
सीरीज़ के Narzo 30A स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड BIS और NBTC का सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह सीरीज़ का सबसे किफ़ायती मॉडल है। माना जा रहा है कि Realme narzo 30 Pro एक 5G डिवाइस होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह RMX3161 है जिसे हाल ही में TENAA का सर्टिफिकेशन मिला था। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की पंच-होल डिस्प्ले, क्वाड कैमरा सेटअप, 4880mAh की बैटरी और एंडरोइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम को देखा जाएगा। कंपनी ने पहले ही कहा कि Realme X7 से सस्ता 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। इसलिए माना जा सकता है कि Realme Narzo 30 Pro की कीमत 19,999 रुपये से कम होगी।